۩:Uploads/NewsImages/20-11-2024/aUrBwCnZ0zMiXjxXAAga.jpg|§ֆ:कृषि भारत के मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि किसानों को प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि,’हमारा ध्यान उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर होना चाहिए. देश में कई कृषि-जलवायु क्षेत्रों को देखते हुए, प्रत्येक राज्य अलग अनुभव लाता है. हम एक दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं.’§۩:Uploads/NewsImages/20-11-2024/tc4TANChSSiY2aSu7Iwf.jpg|§ֆ:साथ ही सीआईआई अध्यक्ष और आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने यूपी को कृषि का पावरहाउस बताया. उन्होंने कहा,’सीएम योगी ने कृषि को एक नई दिशा दिखाई है. भारत के कृषि क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है… भारत आज 250 मिलियन टन से बढ़कर 330 मिलियन टन का उत्पादन कर रहा है, लेकिन अभी भी विकास की अधिक संभावनाएं हैं.’
§۩:Uploads/NewsImages/20-11-2024/EYBTddF6umYfGUDC7Mma.jpg|§ֆ:इस आयोजन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हो रहे नए-नए नवाचारों को प्रोत्साहित किया गया और किसानों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए अलग-अलग स्टाल तैयार किए गए। इस मेले में कृषि क्षेत्र की कई कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जेके टायर, सोनालिका ट्रैक्टर, बी के टी टायर, एरीज एग्रो लिमिटेड, सलाम किसान, ऑटो नेक्स्ट ट्रैक्टर, इफको एमसी, समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल रहीं। §ֆ:
§कृषि क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से 15 से 18 नवंबर के बीच लखनऊ में ”कृषि भारत” का आयोजन किया। लखनऊ के वृंदावन योजना मैदान में इस कृषि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार किया। कृषि भारत में उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों के करीब एक लाख किसानों ने हिस्सा लिया। वहीं, पार्टनर कंट्री के रूप में नीदरलैंड को शामिल किया गया है। इस मेले में फसल क्रांति की टीम ने भी हिस्सा।

