֍:दिल्ली इलाकों में AQI§ֆ:दिल्ली में लोधी रोड का एक्यूआई 260 पहुंच गया है. वहीं, 400 पहुंचने वाले इलाकों में आनंद विहार (408), बवाना (409), जहांगीरपुरी (424), मुंडका (401), नेहरू नगर (408), शादीपुर (401) और वजीरपुर (412) शामिल हैं. इसी के साथ बाकी कई इलाकों में एक्यूआई 340 से 400 के बीच बना हुआ है. इस हफ्ते के अंत तक हवा में मामूली सुधार हो सकता है. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं और ग्रैप का चौथा चरण भी लागू किया गया है.§֍:क्या बताते है आंकड़े?§ֆ:वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार 0-500 के पैमाने के आधार पर बताया जाता है कि हवा कितनी साफ या प्रदूषित है, जिसका मानव स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’, 401-450 को ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है.§दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. ऐसे में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. ऐसे में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है.

