֍:अमोनिया गैस के रिसाव की आशंका§ֆ:सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने कहा कि गैस के अमोनिया होने की आशंका है. सात घायलों को कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से पांच आईसीयू में हैं. अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाली दो महिलाओं की पहचान सांगली जिले के येतगांव की सुचिता उथलले (50) और सतारा जिले के मसूर की नीलम रेथरेकर (26) के रूप में हुई है.
§֍:घुटन, उल्टी, आंखो में जलन की हुई समस्या§ֆ:शाम के समय गैस रिसाव से एमआईडीसी परिसर और आसपास की बस्तियों में जहरीली गैस फैलने से कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्र के आसपास लोगों को परेशानी होने लगी. रिसाव के कारण बोम्बलेवाड़ी, रायगांव और शालगांव क्षेत्रों के निवासियों को सांस लेने में समस्या, आंखों में जलन और उल्टी की समस्या हुई और तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
§महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक खाद प्लांट में हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. प्लांट के रिएक्टर में ब्लास्ट के बाद जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. घटना गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे की है, जहां जिले की कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में हादसा हुआ. कडेगांव पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर संग्राम शेवाले ने बताया कि गैस रिसाव के कारण यूनिट में काम करने वाले करीब 10 लोग प्रभावित हुए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनमें से दो महिला कर्मचारी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. 7 अन्य का इलाज चल रहा है.

