ֆ:§֍:विजेंद्र गुप्ता ने दी जानकारी§ֆ:आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और मौजूदा आतिशी सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारों के कार्यकाल के दौरान दिल्ली की जनता के जनहित के कोई कार्य पूरे नहीं हुए. सड़कें टूटी हैं, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, पानी आता भी है तो गंदा, टैंकर माफिया दिल्ली में राज कर रहे हैं. §֍:दाल में कुछ काला है§ֆ:विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि एक वक्त था जब अरविंद केजरीवाल कैग की जांच करने की बार-बार मांग करते थे लेकिन आज कैग की रिपोर्ट जब उनकी सरकार के खिलाफ आ रही है तो उसको सदन में पेश नहीं करना चाहते. उन्होंने आगे कहा कि CAG की रिपोर्ट दबीए जाने का मतलब है कि दाल में कुछ काला है. अगर सरकार सत्र में CAG रिपोर्ट नहीं लगाएगी तो हम LG साहब से आग्रह करेंगे कि वे अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर विधानसभा को संदेश भेजें और CAG की रिपोर्ट को पटल पर लाने का आदेश दें.§आज से दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने जा रही है. दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को विधानसभा सत्र में घेरने की तैयारी कर ली है. सत्र के पहले दिन बीजेपी के तमाम विधायक CAG की रिपोर्ट पर चर्चा करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी पर हावी होते नजर आएंगे. दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी के विधायकों के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर दिल्ली विधानसभा में CAG की रिपोर्ट पेश करने की मांग की.

