֍:अंडे चिकन को किया जाएगा डिजीज फ्री§ֆ:सरकार की इस प्लानिंग को लेकर एनीमल हसबेंडरी कमिश्नर अभीजीत मित्रा का कहना है कि कोविड, स्वाइन फ्लू, एशियन फ्लू, इबोला समेत कई ऐसी बीमारियां हैं जो पशु-पक्षी को होने के बाद इंसान में आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.7 मिलियन वायरस जंगल में फैले होते हैं. जिनमें कई जूनोटिक यानि पशु-पक्षियों से इंसान में फैलते हैं. लेकिन इसपर काबू पाने की कवायद शुरू हो गई है. भारत में भी नेशनल वन हैल्थ मिशन (एनओएचएम) के नाम से एक अभियान शुरू किया गया है.§भारत में कई लोगों में बर्ड फ्लू की बीमारी देखते हुए केंद्र सरकार ने डिजीज फ्री अंडे-चिकन को लेकर तैयारी कर ली है. इससे मार्केट में बीमारी रहित पोल्ट्री उत्पाद आएगा और दूसरी बीमारियों से भी निजात पाया जा सकेगा. ये समस्या खासतौर पर कोरोना काल के दौरान शुरु हुई थी. लेकिन अब इसको लेकर सरकार ने कमर कस ली है. डिजीज फ्री अंडे-चिकन से व्यापारियों को अधिक लाभ पहुंचेगा.

