֍:इतनी लागत की योजनाओं का होगा शिलान्यास-उद्घाटन§ֆ:जयपुर में पीएम मोदी करीब 46 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे. जिसमें सोलर पार्क, पावर ग्रिड, रेलमार्ग, नेशनल हाईवे के साथ कई योजनाएं शामिल हैं. बता दें कि पीकेसी-ईआरसीपी के शिलान्यास के लिए सरकार ने कुछ मटके भी मंगवाए हैं, जिनमें पार्वती, चम्बल और कालीसिंध नदी का पानी भरा होगा. §֍:पीकेसी-ईआरसीपी से होगा लाभ§ֆ:राजस्थान में शुरु होने वाले इस प्रोजेक्ट से 21 जिलों में कृषि, उद्योगों व पेयजल के लिए पानी मिलेगा. इन गावों में झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टोंक और दूदू जिला शामिल है.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के जयपुर जाएंगे. वे दादिया गांव में राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद वे पीकेसी-ईआरसीपी के पहले फेज के साथ अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इस कार्यक्रम का नाम ‘हर घर खुशहाली’ रखा गया है. कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे.

