֍:क्या है खासियत?§ֆ:मेथी की किस्मों में पूसा अर्ली काफी उन्नत किस्म है, जो कम समय में अच्छी पैदावार देने के लिए तैयार की गई है. इस किस्म के पौधों पर फलियां गुच्छों में आती है. इसके पौधों को हरी पत्ती और पैदावार दोनों के लिए उगाया जाता है. इसकी हरी पत्तियों को दो से तीन बार आसानी काटा जा सकता है. इसके पौधे रोपाई के लगभग 120 दिन के आसपास पककर तैयार हो जाती है. मेथी की इस किस्म के बीजों को खरीदने के लिए आप ऑनलाइन मेथी का ऑर्डर दे सकते हैं. इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.§֍:
बीजों के साथ मिलेगा गिफ्ट
§ֆ:मेथी के पूसा अर्ली बंचिंग किस्म के 5 पैकेट बीजों के साथ एक मग फ्री में मिल रहा है. ये ऑफर आज यानी 18 दिसंबर तक ही उपलब्ध है. वहीं, ये सामान आपको बाजार की कीमतों से सस्ता मिलेगा. बात करें मेथी के बीज की कीमत की तो इसका 100 ग्राम का पैकेट आपको फिलहाल 42 प्रतिशत छूट के साथ मात्र 20 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम के ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा.§भारत के लगभग हर घर मेंस मेथी का इस्तेमाल मसालों के रूप में होता है. इसके दानों से अचार, सब्जी, आयुर्वेदिक औषधि, सौंदर्य प्रसाधन की चीजें बनाई जाती हैं. साथ ही सर्दियों में लड्डू आदि बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है. इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. मेथी की खेती एक नकदी फसल के रूप में की जाती है. किसान इस फसल से काफी अच्छा लाभ ले सकते हैं. इसी के चलते मेथी की उन्नत किस्म पूसा अर्ली बंचिंग का बीज मंगाने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत..

