किसान बस के जरिए जगजीत सिंह दल्लेवाल के गांव से खनौरी महापंचायत में आ रहे थे। लेकिन रास्ते में बरनाला के पास यह हादसा हो गया है। इस हादसे में कई किसान घायल हो गए हैं। हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आज आंदोलनकारी किसानों की महापंचायत होगी।
पंजाब में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। लेकिन शुक्रवार शाम से पंजाब के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। जिसके बाद आधी रात से अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। पंजाब के 12 जिलों में घने कोहरे और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
कोहरे के कारण अमृतसर हवाई अड्डे पर उड़ान यातायात बाधित हो गया है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट अमृतसर में नहीं उतर सकी और उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान दिल्ली भेजा गया।

