֍:खेत में मिला ब्लैक बॉक्स खोलेगा राज§ֆ: फाइटर प्लेन मिग-29 में ब्लैक बॉक्स पिछले हिस्से में लगा होता है. ये बहुत ही मजबूत होता है. इसमें ही उड़ान के दौरान की हर जानकारी फीड होती है. यह एक तरीके से विमान की डिजिटल डायरी होती है. ब्लैक बॉक्स के 2 अहम हिस्से होते हैं. इसमें पहला पार्ट फ्लाइट डाटा रिकार्ड करता है तो दूसरा उड़ान के दौरान होने वाली सभी तकनीकी खामियां, स्पीड, हाइट, डायरेक्शन, फ्यूल लेवल समेत अन्य की जानकारी जुटाता है.
§किरावली के गांव बघा सोनगा में सोमवार को वायुसेना का एक MiG-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी से क्रैश हो गया था. पायलट ने पैराशूट के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों के अनुसार विमान आग की लपटों से घिरा था. करीब 20 सेकेंड तक वह उड़ता रहा. अगर गांव में विमान गिरता तो काफी जनहानि हो सकती थी. पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने खुद के साथ ही गांव भी बचा लिया. विमान खाली खेत में गिरा. इससे गांव की करीब 14 हजार की आबादी बच गई. देर रात तक एयरफोर्स के अधिकारियों ने टॉर्च की रोशनी में कलपुर्जे जमा किए. ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा गया है.
§֍:दो हेलीकाप्टर से पहुंची अफसरों की टीम §ֆ:ब्लैक बॉक्स में काकपिट वाइस रिकार्डर होता है. यह पायलट की बातचीत भी रिकार्ड करता है. विमान तकनीकी कमी से क्रैश हुआ है. यह खराबी क्या थी, यह राज ब्लैक बाक्स की जांच से ही खुलेगा. विमान क्रैश होने के एक घंटे के बाद ही 2 हेलीकाप्टरों से वायुसेना अधिकारियों की टीम पहुंची. टीम ने विमान के आसपास जांच की. फोटो से लेकर वीडियो बनाए. ग्रामीणों के भी बयान लिए हैं. इसके बाद ही हादसे के दौरान ग्रामीणों की ओर से बनाए वीडियो भी लिए. इन सभी को जांच में शामिल किया गया है.आगरा के पास भारतीय वायु सेना का MiG-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) November 4, 2024
सौभाग्य से,समय रहते पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया और सुरक्षित है।
वीडियो, लड़ाकू विमान के क्रैश होने से ठीक पहले का है। pic.twitter.com/6mp92bQll5
§किरावली के गांव बघा सोनगा में सोमवार को वायुसेना का एक MiG-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी से क्रैश हो गया था. पायलट ने पैराशूट के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों के अनुसार विमान आग की लपटों से घिरा था. करीब 20 सेकेंड तक वह उड़ता रहा. अगर गांव में विमान गिरता तो काफी जनहानि हो सकती थी. पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने खुद के साथ ही गांव भी बचा लिया. विमान खाली खेत में गिरा. इससे गांव की करीब 14 हजार की आबादी बच गई. देर रात तक एयरफोर्स के अधिकारियों ने टॉर्च की रोशनी में कलपुर्जे जमा किए. ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा गया है.
आगरा में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हुआ। इससे पहले ही दो पायलट कूद निकले। ये एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रूटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा आ रहा था। #IAF pic.twitter.com/LcLcwTuFPI
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 4, 2024