• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home खेल

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया हावी, यशस्वी के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ाई, रोहित-कोहली फिर हुए फेल

Fiza by Fiza
December 27, 2024
in खेल
0
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया हावी, यशस्वी के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ाई, रोहित-कोहली फिर हुए फेल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ्अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। आखिरी सत्र में भारत की बल्लेबाजी के समय एक वक्त स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद छह रन बनाने में ही टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए और स्कोर पांच विकेट पर 159 रन हो गया।

यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा। यशस्वी ने कोहली के साथ 102 रन की साझेदारी की। हालांकि, यशस्वी के रन आउट होते ही भारतीय पारी लुढ़क गई। वह 82 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नाइट वाचमैन आकाश दीप भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा तीन रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए।
§֍:ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी§ֆ:
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 34वां शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन की पारी खेली। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को दूसरे दिन चार विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया।
§ֆ:§֍:दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी थीं§ֆ:इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही थी और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।§֍:स्टीव स्मिथ ने 34वां टेस्ट शतक जड़ा§ֆ:स्टीव स्मिथ ने गाबा के बाद मेलबर्न टेस्ट में भी शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट करियर का 34वां शतक जड़ा। स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका 11वां शतक रहा और वह टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। कमिंस ने स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। कमिंस के साथ-साथ जडेजा ने मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड किया। स्टार्क 15 रन बना सके।§֍:स्मिथ 140 रन बनाकर आकाश का शिकार बने§ֆ:
455 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। आकाश दीप ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। स्मिथ अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। आकाश की शॉर्ट पिच गेंद को स्मिथ ने आगे बढ़कर खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी और फिर विकेट पर जा लगी। स्मिथ दो फीट आगे निकल चुके थे और गेंद को रोकने के लिए वापस नहीं गए। गेंद रोल होते हुए स्टंप्स पर जा लगी। उन्होंने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए। आखिरी विकेट नाथन लियोन के रूप में गिरा।
§भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।

Previous Post

यमन में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई, हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर किए हवाई हमले

Next Post

अमेरिकी राज्य ओहायो में अब हिंदू छात्रों को मिलेगी दिवाली की छुट्टी, सीनेटर नीरज बोले- यह हिंदुओं की जीत

Next Post
अमेरिकी राज्य ओहायो में अब हिंदू छात्रों को मिलेगी दिवाली की छुट्टी, सीनेटर नीरज बोले- यह हिंदुओं की जीत

अमेरिकी राज्य ओहायो में अब हिंदू छात्रों को मिलेगी दिवाली की छुट्टी, सीनेटर नीरज बोले- यह हिंदुओं की जीत

Recent Posts

  • BBAU को मिला पेटेंट: दवाओं और कृषि रसायनों के लिए इको-फ्रेंडली तकनीक विकसित
  • संसद में बड़ा खुलासा: पहली तिमाही में 32 लाख टन उर्वरकों का आयात
  • वेस्ट एशिया संकट से यूरिया और DAP की कीमतों में उछाल
  • प्रिसिजन एग्रीकल्चर और बायोलॉजिकल फसल सुरक्षा: टिकाऊ खेती का भविष्य
  • Water Conservation-Based Farming Scheme: कम पानी में अधिक उत्पादन का मंत्र, किसानों के लिए खेती का नया भविष्य

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.