• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

अपनी मांगों को लेकर जिद्द पर अड़ी खापें! 14 फरवरी तक किसानों की मांगे नहीं मानी तो दी ये चेतावनी

Fiza by Fiza
January 21, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
अपनी मांगों को लेकर जिद्द पर अड़ी खापें! 14 फरवरी तक किसानों की मांगे नहीं मानी तो दी ये चेतावनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:14 फरवरी तक किसानों का अल्टीमेटम §ֆ:सुरेश फोगट ने कहा, “अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो हम किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए हरियाणा में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे. खाप हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही हैं और प्रदर्शनकारियों की ओर से उठाई गई मांगें पंजाब के किसानों के लिए नहीं बल्कि पूरे किसान समुदाय के लिए हैं. हमने किसानों को नए सिरे से बातचीत के लिए बुलाने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया.”

§֍:क्या कहा खाप पंचायत के नेता ने?§ֆ:102 खाप पंचायतों की 11 सदस्यीय समिति के संयोजक सतीश सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं से, जिन्होंने 2020-21 के किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का समर्थन करने का आग्रह किया, जो चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को मौजूदा किसान संगठनों द्वारा दिए गए आह्वान का समर्थन करना चाहिए और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. हम प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए गणतंत्र दिवस पर हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. सरकार को सभी फसलों पर कानूनी गारंटी देनी चाहिए.”
§֍:किसान संगठनों ने भी दी चेतावनी§ֆ:दूसरी ओर किसान संगठनों ने बहुत पहले से गणतंत्र दिवस के दिन सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है. इसमें कई किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं. सभी संगठनों ने एकजुटता के साथ आह्वान किया है कि किसानों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. इसमें पंजाब के किसान संगठन भी हैं जो जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का समर्थन कर रहे हैं. इसमें किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि सरकार 26 जनवरी तक किसानों की मांगें माने, वरना 26 जनवरी को दिल्ली में बड़ा आंदोलन होगा.

§हरियाणा की कई खापों के नेताओं ने सोमवार को धमकी दी कि अगर 14 फरवरी तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन शुरू करेंगे. खाप नेताओं ने किसानों के आंदोलन को मजबूत करने के लिए 26 जनवरी के मार्च में हिस्सा लेने की भी घोषणा की. हिसार में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए, फोगट खाप के प्रमुख सुरेश फोगट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र चंडीगढ़ में 14 फरवरी की बैठक के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों को मानेगा.

Previous Post

कोलकाता टी20 के ल‍िए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, ओपनिंग में दिखेगी ये जोड़ी

Next Post

हरियाणा: नारायणगढ़ में जल्द बनने जा रही नई चीनी मील, सीएम सैनी ने जिए आदेश

Next Post
हरियाणा:  नारायणगढ़ में जल्द बनने जा रही नई चीनी मील, सीएम सैनी ने जिए आदेश

हरियाणा: नारायणगढ़ में जल्द बनने जा रही नई चीनी मील, सीएम सैनी ने जिए आदेश

Recent Posts

  • आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में बड़ा कदम, हैदराबाद में 2 मई को जागरूकता कार्यशाला
  • लद्दाख को मिला डेयरी विकास का नया इंजन, ₹25 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
  • अक्षय कुमार बने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के ब्रांड एंबेसडर, “देश का किसान, देश का असली हीरो” अभियान लॉन्च
  • आलू अनुसंधान में बड़ा बदलाव: ICAR प्रमुख डॉ. जाट ने शिमला में दी डेटा, नैतिकता और किसान-केंद्रित खेती की नई दिशा
  • विज्ञान को नेतृत्व करने से पहले खेत की आवाज सुननी होगी : डॉ. एम. एल. जाट

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.