֍:एक्स पर किया पोस्ट§ֆ:राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सोयाबीन की कीमतें 2021 में 10,000 रुपये तक थीं लेकिन अब किसान MSP से भी कम दाम में बेचने को मजबूर हैं. सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,892 रुपये है लेकिन किसानों को 4,200 रुपये के आसपास बेचना पड़ रहा है. कई किसानों को तो और भी कम क़ीमत मिल रही है. अच्छी उपज के बावजूद सही दाम नहीं मिलने से सोयाबीन के किसान बेहद परेशान हैं.§֍:राहुल गांधी ने कही ये बात §ֆ:
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा जाना चाहिए कि पिछले 10 साल के शासन में कितने किसानों का लोन माफ किया गया है. उन्होंने कहा, महा विकास आघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में बनते ही सोयाबीन और कपास के किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिया जाएगा. गरीबों को हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ भी दिया जाएगा.
§महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव से पहले सोयाबीन और कपास किसानों को लेकर मुद्दा उठाया है. उन्होंने किसानों की तकलीफों और मुश्किलों के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि इसकी नीतियां किसान विरोधी हैं जिससे किसान हताश और निराश हैं. महाराष्ट्र में इसी महीने विधानसभा चुनाव है जिसे लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं. इसी प्रचार के सिलसिले में राहुल गांधी ने एक्स पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

