֍:भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका§ֆ:इससे पहले गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर जमां चोट का शिकार हो गए थे. पाकिस्तानी ओपनर को चोट फील्डिंग के दौरान लगी थी. बहरहाल, अब भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फखर जमां का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पाकिस्तान के A Sports के मुताबिक, फखर जमां टूर्नामेंट के आगामी मैचों में नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा वह पाकिस्तानी टीम के साथ दुबई नहीं जाएंगे. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई में 23 फरवरी को खेला जाएगा.
§֍:ओपनिंग के बजाय नंबर-4 पर उतरे फखर जमां§ֆ:वहीं, इस चोट के बाद फखर जमां ओपनिंग करने नहीं आए. वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन रन बनाने के लिए जूझते रहे. नतीजतन, फखर जमां 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवैलियन लौट गए.§Fakhar Zaman Injury: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का आगाज अच्छा नहीं रहा. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. वहीं, अब पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फखर जमां चैंपियंस ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों में खेल नहीं पाएंगे.

