• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर बीजेपी का निशाना, कहा है संपत्ति और मुसलमानों का जिक्र

Fiza by Fiza
April 25, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर बीजेपी का निशाना, कहा है संपत्ति और मुसलमानों का जिक्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से खुद को अलग कर लिया और खुद पित्रोदा ने भी एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि वह अमेरिकी विरासत कर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. पित्रोदा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर एक व्यक्ति के रूप में मैंने जो कहा, उसे प्रधानमंत्री द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से ध्यान हटाने के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.” §֍:क्या है संपत्ति को लेकर कांग्रेस के घोषणापत्र में§ֆ:बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है और आरोप लगा रही है कि उसके घोषणापत्र में संपत्ति के बंटवारे और मुस्लिमों को लेकर ऐसे वादे किए गए हैं जो देश को बांटने का काम करते हैं. कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कहा गया है कि वह नीतियों में उपयुक्त बदलावों के माध्यम से धन और आय की बढ़ती असमानता को दूर करेगी.
अपने न्यायपत्र में कांग्रेस ने यह जरूर कहा है कि वह ऐतिहासिक असमानताओं की खाई को कई कार्यक्रमों के माध्यम से पाटेगी जिसमें कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी. इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी. जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस उनकी स्थिति में सुधार के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी. कांग्रेस ने वादा किया है कि वह भूमिहीनों को जमीन वितरित करेगी.

§֍:मुस्लिमों को लेकर क्या है वादा§ֆ:कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को लेकर अपने घोषणापत्र में कहा है कि बैंकों की तरफ से अल्पसंख्यकों को बिना किसी भेदभाव के कर्ज मुहैया कराया जाएगा. भारत को अपनी पूरी क्षमता का एहसास कराने के लिए अल्पसंख्यकों का आर्थिक सशक्तिकरण एक आवश्यक कदम है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बैंक बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों को संस्थागत ऋण प्रदान करेंगे.
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा, ‘भारत में रहने वाले सभी लोग और भारत में पैदा हुए सभी बच्चे समान रूप से मानवाधिकारों के हकदार हैं जिसमें कि अपने धर्म का पालन करने का अधिकार शामिल है. बहुलतावाद और विविधिता भारत की प्रकृति के मूल हैं और संविधान की प्रस्तावना में निहित है… ‘
घोषणा पत्र में आगे कहा गया है कि भाषीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत के किसी अन्य नागरिक की तरह ही मानव और नागरिक अधिकार प्राप्त हैं. कांग्रेस भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वह अल्पसंख्यकों को मिलने वाले मौलिक अधिकारों को बरकरार रखेगी. और विदेश में अध्ययन के लिए मौलाना आजाद छात्रवृत्ति को फिर से लागू करेगी और छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाएगी.
इसके अलावा कांग्रेस ने व्यक्तिगत कानूनों में सुधार को बढ़ावा देने का वादा किया है. घोषणा पत्र में कहा गया है कि यह सुधार संबंधित समुदायों की भागीदारी और सहमति से किए जाएंगे.

§विरासत कर पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद देश में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि यह एक संकेत है कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो लोगों की संपत्ति का पुनर्वितरण करेगी. पित्रोदा के अमेरिका में विरासत कर के उदाहरण ने उस आग में घी डालने का काम किया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो दिन पहले एक रैली में मुद्दा उठाए जाने के बाद से कांग्रेस बुझाने की कोशिश कर रही है.

Previous Post

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बिल्थोवेन बायोलॉजिकल नीदरलैंड का दौरा किया

Next Post

एफटीआईआई के छात्र की फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

Next Post
एफटीआईआई के छात्र की फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

एफटीआईआई के छात्र की फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.