֍:सबसे कम बिकती है कृषि जमीन§ֆ:हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे कम बिकने वाली कृषि की जमीन है. इसके रेट में 15 प्रतिशत से ज्याादा की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में अब खरीदारों को जयादा स्टां प शुल्कब चुकाना होगा. ‘दैनिक भास्कार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन गुरुग्राम तहसील में लगभग 50 पंजीकरण नए सर्कल रेट पर हुए. राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश स्तर पर कलेक्टर रेट बढ़ाने का ऐलान किया था. जिसके बाद राज्यर में सभी जिलों में प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में बदलाव की बात कही जा रही थी. §֍:कैसे चेक करें सर्कल रेट?§ֆ:राज्य सरकार के प्रॉपर्टी मार्केट के अनुसार, कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी करने के लिए सभी जिलों के लिए पत्र जारी किया था. इसके बाद से ही लोग नए कलेक्ट्रेट रेट लागू होने के इंतजार में थे. लोग जमीन के नए कलेक्टर रेट जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे. सभी रेवेन्यूो ऑफिसर्स को कहा गया है कि किसी भी सूरत में निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए.§֍:सर्कल रेट में बढ़ोतरी§ֆ:सोहना हाईवे से सटी खेती की जमीन के सर्कल रेट में 28 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. आर-जोन से दो एकड़ अंदर पड़ने वाली खेती योग्य जमीन के सर्कल रेट में 25 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है. सेक्टर-63, 63ए, 64 और 67 में कमर्शियल लैंड के सर्कल रेट 30 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं. वहीं गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी अरालियाज, कैमिलियाज, मैंगोलियाज का सर्कल रेट 30 प्रतिशत तक बढ़ा है. §֍:इन अफसरों की रही मौजूदगी§ֆ:मीटिंग में बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चौकसे, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, सोहना के एसडीएम होशियार सिंह, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, सीटीएम कुंवर आदित्य विक्रम, जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार और सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद थे.§हरियाणा के गुरुग्राम में जमीनों पर कलेक्टर रेट लागू कर दिए गए हैं. इसमें आवासीय, कृषि और कमर्शियल जमीन शामिल है. रेटों में 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है. इतना ही नहीं, कुछ जगाहों पर 28 प्रतिशत तक जमीन के कलेक्टेर रेट बढ़ाए गए हैं. गुरुग्राम में सबसे ज्यादा आवासीय भूमि बिकती है. आदेशों के अनुसार, आवासीय भूमि के रेट में सर्कल रेट में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

