֍:दिल्ली में बढ़ रही ठंड§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कई दिनों में सर्द हवाएं चल रही हैं. इसी के चलते सर्दी बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. अगले सप्ताह की शुरुआत से ही दिल्ली के तापमान में गिरावट शुरु हो जाएगी. आईएमडी ने शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है. §֍:जानें राज्यों का एक्यूआई§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शहरों में वायु गुणवत्ता अभी बी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है. वहीं, बाकी राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के वाराणरी में 81, आगरा में 127, लखनऊ में 192, महाराष्ट्र के मुंबई में 129, दिल्ली में 351 और बिहार के पटना में 180 तक का वायु सूचकांक मापा गया है.§֍:यूपी में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:उत्तर प्रदेस में ठंड समय से शुरु हो गई. राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार गिरावट कर रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कोहरे की संभावना है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं. §֍:इन राज्यों में बारिश का अलर्ट§ֆ:बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा डिपरेशन शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में तपदील हो गया. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुंदर में न जाने की सलाह भी दी है. साथ ही तूफान के कारण चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया. शुक्रवार को चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई. आईएमडी ने एक दिसंबर को सात जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इन सात जिलों में एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड शामिल हैं।§भारत में मौसम तेजी से सर्दियों की ओर करवट ले रहा है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरु हो गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे से धुंध छा रही है. इसको लेकर कुछ राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के साथ दक्षिण के राज्यों में बिराश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में अब ठंड बढ़ना शुरू हो गई है और प्रदूषण अभी भी बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है.

