DD Kisan 11 years: भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक दूरदर्शन के प्रतिष्ठित कृषि चैनल डीडी किसान ने किसानों के बीच जानकारी, जागरूकता और आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाते हुए अपने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर चैनल की ओर से विशेष कार्यक्रम और प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीते वर्षों की उपलब्धियों, किसान हित में किए गए प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
डीडी किसान पिछले 11 वर्षों से देश के किसानों तक कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहा है। चैनल के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती तकनीक, मौसम अपडेट, सरकारी योजनाओं, पशुपालन, जैविक खेती, ग्रामीण विकास और कृषि विशेषज्ञों की सलाह लगातार उपलब्ध कराई जाती रही है। इससे किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिली है।
चैनल ने ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खेती-किसानी से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए किसानों को बदलते मौसम, नई फसल तकनीकों और बाजार से संबंधित जानकारी समय पर मिलती रही है।
इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के प्रति चैनल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना तथा कृषि क्षेत्र में जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। डीडी किसान और दूरदर्शन परिवार ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स और पत्रकारों से इस विशेष अवसर को व्यापक रूप से प्रकाशित और प्रसारित करने की अपील भी की है।
डीडी किसान की यह 11 वर्षों की यात्रा भारतीय कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। आने वाले समय में चैनल किसानों तक और अधिक उपयोगी, आधुनिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाने की दिशा में कार्य करता रहेगा।
ये भी पढ़ें: भारतीय किसानों और ‘मेक इन इंडिया’ पर खतरा, पीएमएफएआई ने डेटा प्रोटेक्शन प्रस्ताव का किया विरोध


