• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

दिल्ली सरकार ने लगाया पटाखों पर बैन, भाजपा और कारोबारियों में रोष

Fiza by Fiza
September 10, 2024
in अन्य
0
दिल्ली सरकार ने लगाया पटाखों पर बैन, भाजपा और कारोबारियों में रोष
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:बीजेपी और कारोबारियों का सरकार पर हमला§ֆ:पटाखे बैन को लकर भारतीय जनता पार्टी और पटाखा कारोबारियों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला किया है. भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि इस बार भी दिवाली पर पटाखों को बैन करने की बजाय दिल्ली सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए. पराली और धूल के प्रदूषण पर नियंत्रण के बिना दिल्ली के लोगों को राहत नहीं मिल सकती. उन्होंने कहा कि हर साल दिवाली पर पटाखे बैन करके हिंदुओं के दिवाली पर पारंपरिक उल्लास और उत्साह को खत्म किया जाता है. कम से कम ग्रीन पटाखों की अनुमति तो मिलनी ही चाहिए.§֍:बिधूड़ी ने कहा कि दिवाली पर पटाखे चलाने से प्रदूषण फैलता है, इस राय के पक्ष में कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है. अगर पटाखों पर बैन से प्रदूषण पर नियंत्रण होता तो पिछले सालों में लगाए गए प्रतिबंध का कोई अनुकूल असर तो सामने आता. अगर फिर भी सरकार को लगता है कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है तो फिर ग्रीन पटाखों को तो इस बैन से बाहर रखना चाहिए.§֍:पंजाब की पराली पर कोई एकश्न नहीं§ֆ:बिधूड़ी ने कहा कि इस साल भी सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण से राहत मिलने की ज्यादा संभावना नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार एक बार फिर इस मामले में केवल कागजी कार्रवाई ही कर रही है और जमीन पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा. दिल्ली सरकार ने जो विंटर एक्शन प्लान घोषित किया है, उसमें पंजाब की पराली का जिक्र ही नहीं है जबकि पराली पर रोक लगाने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल रही है. उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, केजरीवाल सरकर ने पराली पर बात करना ही छोड़ दिया है.’§֍:
व्यापारियों में रोष
§ֆ:दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक पटाखे की बिक्री और चलने पर रोक को लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि नेताओं की रैलियां में वह हर जगह पटाखे चला सकते हैं लेकिन दिवाली या अन्य त्योहार आते हैं तो पटाखों पर बैन लगा दिया जाता है. इसको लेकर व्यापारियों में काफी रोष है. जबकि अन्य राज्यों से दिल्ली में पटाखे लाकर खुलेआम चलाए जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘बड़े दुख की बात है कि दिल्ली सरकार या दिल्ली नगर निगम ने पॉल्यूशन को रोकने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए, मगर पटाखे बैन करके अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही है.सड़कों पर इतना गंद होता है इतना कूड़ा खुलेआम होता है. कोई सफाई का प्रबंध नहीं होता. किसी प्रकार का इन्होंने पॉल्यूशन रोकने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया और थोड़े दिन बाद यह ऑड एंड इवन को भी ले आएंगे.’§֍:गोपाल राय ने कही ये बात§ֆ:पटाखा बैन को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्य योजना बनायी जाएगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा रहता है. इस मौसम में पटाखों को जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है. ऐसी स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों को प्रदूषण की मार से बचाया जा सके.§दिल्ली सरकार हर साल दिवाली के समय प्रदूषण को कम करने के लिए कई प्रयास करती है. इसके लिए मुख्य प्रयास पटाखों पर बैन लगाना है. इसके लिए सरकार द्वारा निर्णय लेकर इस बार भी पटाखों पर बैन लगाया है. जिसके चलते बीजेपी और पटाखे कारोबारियों में गुस्सा दिख रहा है.

Previous Post

इन इलाकों में अगले दो दिन नहीं मिलेगा पानी, दिल्ली जल बोर्ड ने दी सलाह

Next Post

सलमान और गिप्पी ग्रेवाल की मुलाकात में हुई अनबन, जानें क्या था मामला?

Next Post
सलमान और गिप्पी ग्रेवाल की मुलाकात में हुई अनबन, जानें क्या था मामला?

सलमान और गिप्पी ग्रेवाल की मुलाकात में हुई अनबन, जानें क्या था मामला?

Recent Posts

  • काशी में भक्ति का रंग: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर की विशेष पूजा, बच्चों संग बिताए खास पल
  • गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में आग का तांडव: 9वीं से 13वीं मंजिल तक भड़की लपटें, मची अफरा-तफरी
  • ₹74,000 करोड़ के पार पहुँची AWL की सालाना आय, FY26 में शानदार प्रदर्शन
  • लुधियाना में उद्यमिता को नई उड़ान, ‘फ्यूचर टाइकून्स’ ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन
  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.