ֆ: ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग सक्षम है वह योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कागज़ी कार्यवाही में गरीबों, असहायों की सहायता करें। विधायक ने कहा कि यात्रा के माध्यम से योजनाओं के बारे में लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इससे कहीं कोई कमी हो तो उसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीबों की चिंता की और परिवार पहचान पत्र बनाने की योजना बनाई। विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान गांव बोहला-बोहली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।
§ֆ: विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। सरकार ने बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन भी सरकार ने सवा 9 साल में ढाई हजार रुपए कर दी है। भगवानदास ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश – प्रदेश के हर व्यक्ति को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए और देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।
§विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में जिला करनाल के गांव बोहला खालसा एवं बोहली पहुंची। विधायक धर्मपाल गोंदर व पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई गई। दोनों अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया और हरियाणा के विकास पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई।विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए ही विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव – गांव जा रही है।

