• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत की अध्यक्षता की

Fiza by Fiza
February 23, 2024
in समाचार
0
डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत की अध्यक्षता की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इसी तरह, मंत्री महोदय ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) के अंतर्गत आने वाले लापता कर्मचारियों के परिवार अब एफआईआर दर्ज होने के 6 महीने के भीतर पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं और इअके लिए 7 साल तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी जिसके बाद कर्मचारी को मृत मान लिया जाएगा। ऐसे मामलों में भी जहां सरकारी कर्मचारी की 7 साल की सेवा पूरी करने से पहले मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को पहले 10 वर्षों के लिए अंतिम वेतन के 50 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर पर और उसके बाद अंतिम वेतन के 30 प्रतिशत की दर से पारिवारिक पेंशन देय होगी।मंत्री महोदय ने कहा कि यहां तक कि सभी के जीवन को आसान बनाने के लिए दिव्यांगों के लिए पेंशन का भी संकल्प लिया गया है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अधीन पेंशन विभाग बड़े सामाजिक निहितार्थों वाला सुधार विभाग बन गया है। उन्होंने पेंशनभोगी कल्याण संघों और आधिकारिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 15 गैर-आधिकारिक सदस्यों वाले एससीओवीए निकाय से विभाग के लाभ के लिए सुझाव और नए विचार प्रस्तुत करने को कहा। मंत्री महोदय ने बताया कि यह उनके सुझाव पर ही था कि पहले तीन फॉर्म की प्रथा के बजाय एक एकल पेंशन फॉर्म ही प्रस्तुत किया गया था।

§ֆ:नवंबर, 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ (लॉन्च) किए गए जीवन प्रमाण (डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र) का उल्लेख करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने रेखांकित किया कि यह पेंशनभोगी को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन, कभी भी और कहीं से भी जमा करने का विकल्प प्रदान करता है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने एससीओवीए सदस्यों को यह बताते हुए गर्व अनुभव किया कि पेंशनभोगियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ बढ़ाने के लिए डीओपीपीडब्ल्यू ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और भारतीय विशिष्टड पहचान प्राधिकरण (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया -यूआईडीएआइई) के सहयोग से 2021 में जारी किए गए किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिएकिसी भी सरकारी विभाग से पहली “फेस-ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी” आधारित प्रणाली विकसित की है।

§ֆ:मंत्री महोदय ने यह भी रेखांकित किया कि डीओपीपीडब्ल्यू ने अक्षम पेंशनभोगियों /पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए घर से डीएलसी जमा करने की सुविधा प्रदान करने के लिए बैंकों, भारतीय डाक और भुगतान बैंक (आईपीपीबी) के साथ समन्वय किया है। इसी प्रकार, भविष्य प्लेटफॉर्म, एक एकीकृत ऑनलाइन पेंशन स्वीकृति प्रसंस्करण प्रणाली है जिसे 01.01.2017 से सभी केंद्र सरकार के विभागों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत की भी अध्यक्षता की, जिसमें गृह मंत्रालय, रक्षा वित्त विभाग, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), आर्थिक मामलों के विभाग, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, आवास एवं शहरी कार्य, रेल मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय सहित 12 मंत्रालयों / विभागों की पेंशनभोगियों की शिकायतों को शामिल किया गया। 105 पेंशनभोगी शिकायतों को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है, जिसमें सेवानिवृत्ति मामले, पारिवारिक पेंशन मामले और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मामले शामिल हैं। 60 प्रतिशत मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण मोदी सरकार की उच्च प्राथमिकता है और पेंशनभोगियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा पेंशन अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई हितधारकों को मौके पर ही शिकायत निवारण के लिए एक मंच पर लाया जाता है।


§ֆ:वर्ष 2023 में, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 17 मई, 2023 और 23 अक्टूबर, 2023 को दो पेंशन अदालतों का आयोजन किया था। इन अदालतों के दौरान, 603 मामले उठाए गए, जिनमें से 440 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और पुडुचेरी के पेंशनभोगी कल्याण संघ 33वें स्कोवा (एससीओवीए) विचार-विमर्श में भाग लेंगे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, व्यय विभाग, केन्द्रीय पेंशन लेखा कार्यालय (सीपीएओ), वित्तीय सेवा विभाग, सीजीडीए और भारतीय स्टेट बैंक भी इस विचार-विमर्श में भाग लेंगे।


§केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा है की जब से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मई 2014 में कार्यभार संभाला है, तब से बुजुर्ग नागरिकों और विशेष रूप से महिलाओं के लिए संवेदनशील होने के साथ एक के बाद एक पेंशन सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि समाज के इन वर्गों के लिए जीवनयापन को आसान बनाने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी उपकरणों का उपयोग किया गया है ।नई दिल्ली में स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति (स्कोवा-एससीओवीए) की 33वीं बैठक और 10वीं राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशन विभाग महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार नीतियां बनाने में लगा हुआ है, जिससे महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवन और जीवनयापन में यह आसानी से सुनिश्चित हो सके।पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में महिला-केंद्रित सुधारों पर जोर देते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, आदेश जारी किए गए हैं जिसमें एक तलाकशुदा बेटी, जिसके मामले में यदि माता-पिता की मृत्यु से पहले तलाक की याचिका दायर की गई हो तो पारिवारिक पेंशन उसके माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक की डिक्री जारी की गई थी, पात्र होगी।

Previous Post

पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

Next Post

अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड के रूप में पदभार ग्रहण किया

Next Post
अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड के रूप में पदभार ग्रहण किया

अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड के रूप में पदभार ग्रहण किया

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.