• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home साक्षात्कार

खरीफ के इस सीजन में कैश क्रॉप फसलों की खेती कर किसान आय करें दोगुनी: डॉ. बी.एस. तोमर

Fiza by Fiza
August 24, 2024
in साक्षात्कार
0
खरीफ के इस सीजन में कैश क्रॉप फसलों की खेती कर किसान आय करें दोगुनी: डॉ. बी.एस. तोमर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:1. खरीफ के सीजन में किसान किन फसलों की करें खेती ?§ֆ:खरीफ के मौसम में किसान अनेक फसलों की खेती कर सकते हैं। आज हमारे बहुत सारे प्रगतिशील किसानों ने खरीफ सीजन की सब्जियों को लगाया हुआ है। जिसमें प्रमुख रूप से बैगन की रूपाई हमारे किसान भाई कर चुके होंगे, साथ ही भिंडी अब तुड़ाई के लिए तैयार हो गई होगी। साथ ही बेल वाली फसलों की भी बिजाई हमारे किसान भाई कर रहे हैं, जिसमें लोकी, तोरई जैसी सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा किसान मिर्च की रूपाई कर सकते हैं, पालक की बिजाई कर सकते हैं, खरीफ ऑनियन की बिजाई भी किसान मॉनसून के इस सीजन में कर सकते हैं। यह वो सब्जियां हैं जिनकी खेती किसान खरीफ सीजन में करते हैं।

§֍:2. खरीफ के सीजन में क्रैश क्रॉप फसलों की खेती कर, कम समय में कैसे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं किसान? §ֆ:खरीफ सीजन की मुख्य फसलों के साथ किसान सह-फसली उगाकर अपने मुनाफे को बढ़ा सकते हैं। बागवानी फसलों में अगर किसान पालक को लगाते हैं तो पालक को मेढ़ों पर लगा सकते हैं, पालक के साथ धनिया की बिजाई कर सकते हैं। साथ ही किसान मूली, साग और सरसों की बिजाई कर भी कर सकते हैं। यह फसले लगभग 40- 50 दिनों के अंदर तैयार हो जाती हैं। यह कम समय में अधिक पैदावार देने वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसलें हैं। आने वाले समय में यह फसले किसानों को बेहतर लाभ देगी। इसलिए जो भी किसान खरीफ के इस सीजन में कैश क्रॉप फसलों से मुनाफा कमाना चाहते हैं तो वह सह-फसली खेती का पैटर्न अपना सकते हैं।




§֍:3. मॉनसून के मौसम में किसान अपनी फसलों को कैसे सुरक्षित और संरक्षित रखें ?§ֆ:भारत में मॉनसून के प्रभाव की बात करें तो बीतों सालों में वर्षा की औसत मात्रा देखने को मिलती थी। लेकिन अब कई राज्यों में वर्षा की स्थिती में काफी परिवर्तन आया है। करीब 2-3 सालों से वर्षा अपने सामान्य स्तर से कई अधिक पड़ रही है। जिसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर हो रहा है। इस बार ही हमने देखा कि करीब 1-2 घंटे के अंदर ही 100 एम.एम बारिश हो गई। जिससे कारण कई जगह जलभराव की स्थिती देखने को मिली। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा असर मॉनसून की फसलों पर पड़ता है। अधिक वर्षा होने के कारण फसले खराब हो जाती हैं। ऐसी परिस्थिती से निपटने के लिए किसानों को मौसम संबंधित जानकारी हासिल करनी चाहिए। चाहे उसमें दूरदर्शन हो, पत्र-पत्रिकाएं हो, या फिर गूगल पर मौसम संबंधित जानकारी हो इन सभी माध्यमों के जरिए किसानों को यह जानना चाहिए कि अगले 24 घंटे बाद मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। मिली जानकारी के हिसाब से ही किसान अपने कृषि कार्यों को पूरा करें। साथ ही किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि बारिश का जमा पानी फसलों को नुकसान ना पहुंचा सके।

§֍:4. फसल क्रांति के माध्यम से आप किसान भाईयों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

§ֆ:बागवानी फसलों की खेती किसान भाईयों को सोच समझकर करनी चाहिए। अधिक बारिश के प्रभाव से फसले खराब ना हो इसलिए वो मौसम संबंधित जानकारी लें साथ ही बाजार की चुनौतियों का ख्याल किसान भाई रखें ताकि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम भी मिल सके।



§भारत में मॉनसून लोगों की चेहरे पर मुस्कान लाता है। खाकर किसानों की खुशहाली का दूसरा नाम ही मॉनसून को कहा जाता है। अगर अच्छा मॉनसून होता है तो खेतों में फसलों की पैदावार भी अच्छी होती है। इस मौसम में खरीफ फसलों की बुवाई की जाती है। इनमें मुख्य रूप से धान, तिलहन और दलहनी फसलें होती हैं। इसके अलावा इस मौसम में सब्जियों की खेती भी प्रमुख रूप से की जाती है, पर सभी सब्जियों की खेती इस मौसम में नहीं की जा सकती है। इसी कड़ी में फसल क्रांति की पत्रकार फिज़ा काज़मी ने बात की आईसीएआर पूसा, सब्जी विज्ञान प्रभाग के डायरेक्टर, डॉ. बी.एस.तोमर से। आइये उनसे जानते हैं किसान खरीफ के इस सीजन में किन सब्जियों की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

Previous Post

नेपाल बस हादसे में बढ़ी मरने वालों की संख्या, वायुसेना विमान से आएंगे शव

Next Post

इन तकनीकों से बढ़ाएं अरहर की खेती की औसत उत्पादकता: डॉ. राज सिंह

Next Post
इन तकनीकों से बढ़ाएं अरहर की खेती की औसत उत्पादकता: डॉ. राज सिंह

इन तकनीकों से बढ़ाएं अरहर की खेती की औसत उत्पादकता: डॉ. राज सिंह

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.