• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में शामिल होगा बालिका बैंड

Fiza by Fiza
January 4, 2024
in समाचार
0
गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में शामिल होगा बालिका बैंड
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य कैडेटों को राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराना और कैडेटों की मूल्यगत प्रणाली को सशक्त बनाना है। यह शिविर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा और सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता को भी विस्तार देगा। माननीय उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस शिविर का दौरा करेंगे।लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने वर्ष 2023 में एनसीसी द्वारा आयोजित की गईं प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 39 बार एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर आयोजित किए गए, जिनमें दो वाइब्रेंट विलेज एरिया कैंप, तीन डीआरडीओ कैंप और एक एयरोस्पेस कैंप भी शामिल हैं। मेगासाइक्लोथॉन, नारी वनधन दौड़ और खेल आयोजनों में असाधारण प्रदर्शन, पर्वतारोहण अभियान तथा जी20 के आयोजनों में राष्ट्रीय कैडेट कोर की उपस्थिति ऐसी अन्य उपलब्धियां थीं।


§ֆ:राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने इस बात पर बल दिया कि युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को समायोजित करने के लिए कैडेटों के प्रशिक्षण दर्शन को परिष्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अब पूरा ध्यान व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने और कैडेटों के अकुशल कौशल में सुधार करके उन्हें उनकी भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने यह भी कहा कि उनका विचार कैडेटों को बेहतर नागरिक बनाने और उनमें राष्ट्र प्रथम की भावना उत्पन्न करने का है।


§पूर्वोत्तर की 45 बालिकाओं वाला एक बैंड पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग ले रहा है। इसमें 13-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां शामिल हैं, जो पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं और देश के हर कोने तक राष्ट्रीय कैडेट कोर की पहुंच का प्रदर्शन करती हैं।राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिल्ली कैंट में 03 जनवरी, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर से 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी सहित कुल 2,274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इन कैडेटों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 कैडेटों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के 177 कैडेट भी शामिल हैं। इन सभी के अलावा, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट तथा अधिकारी भी इस शिविर में भाग लेंगे।

Previous Post

हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, अब किसानों को विदेश भेजेगी सरकार

Next Post

उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश को लेकर IMD विभाग अलर्ट, जानें कब पड़ेगी बर्फ

Next Post
उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश को लेकर IMD विभाग अलर्ट, जानें कब पड़ेगी बर्फ

उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश को लेकर IMD विभाग अलर्ट, जानें कब पड़ेगी बर्फ

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.