देश के मसाला उद्योग को नई दिशा देने और इसकी आर्थिक क्षमता को दोगुना करने के उद्देश्य से PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा ‘कैच भारत स्पाइसेज़ कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक PHD हाउस, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
इस कॉन्क्लेव की थीम “रोडमैप फॉर डबलिंग इंडिया’ स्पाइस इकॉनमी” रखी गई है, जिसमें मसाला उद्योग के विकास, निर्यात बढ़ाने, वैल्यू एडिशन, और वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी मजबूत करने जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। करीब 800 से अधिक प्रतिभागियों और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है, जो मसाला क्षेत्र में निवेश, तकनीक और नवाचार के अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगे।
कॉन्क्लेव में एग्जीबिशन और पार्टनरशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्टार्टअप, एग्री-बिजनेस कंपनियां और निर्यातक अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कर सकें।
इस आयोजन में एआईएफपीए, बीएसएआई और एफआईएसएस जैसे प्रमुख संगठन एसोसिएशन पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।आयोजकों के अनुसार, यह कॉन्क्लेव भारत के मसाला उद्योग के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, जहां नीति, व्यापार और तकनीक के समन्वय से भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
संपर्क के लिए:
कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी, साझेदारी या प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए PHDCCI के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
https://www.phdcci.in/wp-content/uploads/2026/03/One-Flyer-16-cm-x-20-cm-958×1198.webp

