֍:दिल्ली को बनाएंगे पर्यटन हब §ֆ:सरकार राजधानी में इन्वेस्टर समिट कराकर यहां निवेश को बढ़ावा देना चाहती है। तकनीकी क्षेत्र, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, फिल्म निर्माण और अन्य सॉफ्ट तकनीकी आधारित उद्योगों को राजधानी में बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू किए जा सकते हैं। §֍:विकसित राष्ट्र की राजधानी की तरह करेंगे विकसित- कपिल मिश्रा§ֆ:दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है कि दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटक केंद्र के रूप में जाना जाए। इसके लिए सरकार विभिन्न उपायों पर काम कर रही है। इसमें सभी वर्गों का सहयोग लेते हुए दिल्ली को एक विकसित राष्ट्र की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।
§केंद्र और दिल्ली सरकार देश की राजधानी को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए दिल्ली को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नए संसद भवन और भारत मंडपम सहित दिल्ली के सभी प्रमुख स्थलों को एक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाकर वैश्विक स्तर पर इसका प्रचार किया जाएगा। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिल्म फेस्टिवल करवाकर यहां फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सब कुछ उस ‘ब्रांडिंग दिल्ली’ अभियान का हिस्सा होगा जिसके अंतर्गत इन सभी कामों को करते हुए दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए विशेष प्रचार अभियान चला सकती है।

