֍:जम्मू में जैश के 3 आतंकी ढेर §ֆ:जिन तीन आतंकियों को ढेर किया गया है. वे सभी त्राल के रहने वाले हैं. इनके नाम आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट हैं.§֍:त्राल में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी §ֆ:इस कामयाबी के बाद भारतीय सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद 15 मई को अवंतीपोरा के त्राल के नादेर में तलाशी अभियान चलाया गया. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने त्राल के नादेर को चारों ओर से घेर लिया. जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों पर फायरिंग की गई. ऑपरेशन अभी जारी है.§जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इस दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया. इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकी छिपे होने की खबर है.
OP NADER, Awantipora
— Chinar Corps? – Indian Army (@ChinarcorpsIA) May 15, 2025
On 15 May 2025, based on specific intelligence input from Int agency, a Cordon & Search Operation was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice and @crpf_srinagar at Nader, Tral, Awantipora.
Suspicious activity was observed by vigilant troops and on being… pic.twitter.com/LYmkhswL3b

