֍:केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी §ֆ:चिट्ठी में मोहन भागवत से पूछा गया कि बड़े स्तर पर दलितों और पूर्वांचलियों के वोट काटे जा रहे हैं. क्या आरएसएस को लगता है कि ये जनतंत्र के लिए सही है? क्या आरएसएस को नहीं लगता कि बीजेपी जनतंत्र को कमजोर कर रही है.
§֍:बीजेपी को लेकर साधा निशाना §ֆ:केजरीवाल ने मोहन भागवत को ये चिट्ठी इस साल फरवरी में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लिखी है. बता दें कि केजरीवाल ने तीन महीने पहले भी मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी थी. उस समय उन्होंने उनसे पांच मुद्दों पर सवाल पूछे थे. उन्होंने तब बीजेपी पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़ने, भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कराए जाने के आरोप लगाते हुए बीजेपी और आरएसएस के संबंधों पर भी सवाल उठाए थे.§आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में केजरीवाल ने भागवत से कई सवाल पूछे हैं.
केजरीवाल ने चिट्ठी में मोहन भागवत से पूछा है कि बीजेपी ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया है. क्या आरएएस उसका समर्थन करती है? बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं. क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती हैं?

