• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

महाराष्ट्र ने एयरटेल के एआई-पावर्ड नेटवर्क के साथ स्पैम कॉल और एसएमएस को कहा अलविदा

Fiza by Fiza
October 4, 2024
in अन्य
0
महाराष्ट्र ने एयरटेल के एआई-पावर्ड नेटवर्क के साथ स्पैम कॉल और एसएमएस को कहा अलविदा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:


यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है और एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए इसे अपने आप एक्टिवेट कर दिया गया है। इसके लिए उन्हें न तो कोई अनुरोध करना पड़ेगा और न ही कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, भारती एयरटेल, महाराष्ट्र और गोवा के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री जॉर्ज मैथन ने कहा, “हर धोखाधड़ी की शुरुआत एक स्पैम कॉल से ही होती है। जिसके चलते, अधिकांश लोग अनजान नंबर से कॉल रिसीव करने या एसएमएस में साझा किए गए लिंक पर क्लिक करने से हिचकिचाते हैं। एयरटेल की एआई-पावर्ड सेवाओं के साथ, इन सभी चिंताओं को दूर किया जा सकता है। महाराष्ट्र में एयरटेल के 33 मिलियन ग्राहक अब इन धोखाधड़ी से जुड़ी चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं, क्योंकि एयरटेल ने उन्हें वास्तविक समय में सभी स्पैम कॉल्स और एसएमएस के प्रति सचेत करने के लिए एक सुरक्षा तंत्र प्रदान किया है।यह सेवा केवल एयरटेल ग्राहकों के लिए है और यह राज्य के अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स की तुलना में एक बड़ा लाभ है। हम अपने ग्राहकों की सभी परेशानियों को हल करने के लिए हमेशा तत्पर हैं।”

एयरटेल के डेटा वैज्ञानिकों द्वारा इस एआई सक्षम सेवा को बनाने में एक विशेष एल्गोरिद्म का उपयोग किया गया है, जो कॉल और एसएमएस को “सस्पेक्टेड स्पैम” के रूप में पहचानता है। नेटवर्क, एआई एल्गोरिद्म की मदद से, रियल-टाइम में यह मॉनिटर करता है कि किस नंबर से कॉल आ रही है या किसने संदेश भेजे हैं। इसके अलावा, यह कॉल और एसएमएस की संख्या और कितनी देर तक कॉल हुई, इन सबका भी विश्लेषण रखता है। जब यह जानकारी पहले से ज्ञात स्पैम पैटर्न से मिलती है, तो सिस्टम संभावित स्पैम कॉल्स और एसएमएस को सटीक ढंग से पहचान लेता है।

इस सुरक्षा तंत्र में दो स्तर हैं – एक नेटवर्क स्तर पर और दूसरा आईटी सिस्टम स्तर पर। हर एसएमएस या कॉल इस दोहरी सुरक्षा से गुजरती है। यह सॉफ़्टवेयर सिर्फ दो मिलीसेकंड में 1.5 बिलियन मैसेजेज और 2.5 बिलियन कॉल को प्रोसेस करता है, जो असल में एआई की क्षमता से 1 ट्रिलियन रिकॉर्ड्स को रियल टाइम में प्रोसेस करने के बराबर है।

साथ ही, यह समाधान ग्राहकों को एसएमएस के जरिए प्राप्त साइबरक्राइम को अंजाम देने के उद्देश्य से भेजे गए लिंक के बारे में भी सचेत करता है। इसके लिए, एयरटेल ने ब्लैकलिस्टेड यूआरएल का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार किया है और हर एसएमएस को रीयल-टाइम में एआई एल्गोरिद्म द्वारा स्कैन किया जाता है, ताकि यूजर अनजाने में भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बच सकें। यह समाधान आईएमईआई में बदलाव जैसी गड़बड़ियों का भी पता लगा सकता है, जो अक्सर धोखाधड़ी का संकेत होती हैं। इन सुरक्षा उपायों के जरिए, कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके ग्राहकों को स्पैम और धोखाधड़ी से पूरी तरह सुरक्षा मिले।

§भारती एयरटेल ने अपनी एआई-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सिस्टम के जरिए महाराष्ट्र में अपने ग्राहकों को बड़ी राहत पहुंचाई है। लॉन्च के पहले 7 दिनों में ही, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अपनी इस नई सेवा से महाराष्ट्र में 70 मिलियन संभावित स्पैम कॉल्स और 1.2 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान करने में सफलता हासिल की है।

Previous Post

जानें, जम्मू और कश्मीर एग्जिट पोल 2024 परिणाम दिनांक और समय

Next Post

अधाता ट्रस्ट ने मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया

Next Post
अधाता ट्रस्ट ने मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया

अधाता ट्रस्ट ने मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया

Recent Posts

  • PM Kisan 23वीं किस्त का इंतजार! इन छोटी गलतियों से अटक सकता है पैसा, ऐसे करें तुरंत सुधार
  • सेब पर सियासत तेज: ‘आयात शुल्क कटौती से बागवानों पर संकट’, कुलदीप राठौर का केंद्र पर बड़ा हमला
  • कारगिल में डेयरी क्रांति की नींव: अमित शाह ने रखा 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट का शिलान्यास
  • ओडिशा को मिली विकास की बड़ी सौगात, PMGSY-IV से 827 सड़कें, आवास-रोजगार योजनाओं को भी बढ़ावा
  • आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में बड़ा कदम, हैदराबाद में 2 मई को जागरूकता कार्यशाला

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.