• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

केंद्रीय कृषि मंत्री और आसियान के महासचिव के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई

Fiza by Fiza
February 15, 2024
in समाचार
0
केंद्रीय कृषि मंत्री और आसियान के महासचिव के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:उल्लेखनीय है कि भारत का नियमित रूप से आसियान-भारत कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होना इस वचनबद्धता की पुष्टि करता है कि भारत और आसियान खाद्य सुरक्षा सहित आपसी हितों के मुद्दों पर मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे। इस संदर्भ में आसियान-भारत मिलेट महोत्सव के सफल आयोजन का स्मरण करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने मिलेट को मुख्यधारा में लाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता का उल्लेख किया। केंद्रीय मंत्री ने आईसीएआर के विभिन्न संस्थानों में कटाई के पश्चात कृषि सहित आसियान सदस्य देशों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी घोषणा की।

§ֆ:आसियान महासचिव महामहिम डॉ. काओ किम होर्न ने आसियान-भारत प्रारूप के तहत कृषि सहयोग पर भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कृषि उत्पादों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों, विनिमय कार्यक्रमों, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर कार्य का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत और आसियान संयुक्त रूप से स्थायी कृषि, कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर सकते हैं और इन चुनौतियों से निपटने में भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग करके आसियान सदस्य देशों में कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए हानिकारक कृषि रसायनों में कमी लाई जा सकती है।केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने सामान्य रूप से भारत-आसियान साझेदारी को मजबूत करते हुए इसका विस्तार करने और विशेष रूप से कृषि पर सहयोग के लिए भारत के निरंतर समर्थन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।



§आसियान के महासचिव महामहिम डॉ. काओ किम होर्न के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा से भेंट की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत करते हुए भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप अपनी विदेश नीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ अपने संबंधों को महत्व देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्री ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्तमान आसियान-भारत संबंधों को और मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Previous Post

केंद्र सरकार ने लॉन्च की बेहतरीन योजना, अब बिजली बिल से ऐसे मिलेगा छुटकारा

Next Post

पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एएचआईडीएफ योजना के नए स्वरूप का शुभारंभ किया

Next Post
पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एएचआईडीएफ योजना के नए स्वरूप का शुभारंभ किया

पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एएचआईडीएफ योजना के नए स्वरूप का शुभारंभ किया

Recent Posts

  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल
  • ऊर्जा सुरक्षा में भारत की बड़ी छलांग, भूमिगत कोयला गैसीकरण के साथ ऐतिहासिक खनन समझौते
  • पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में महंगे हुए पिस्ता-खजूर, सप्लाई घटी तो बढ़ी कीमतें
  • आयुर्वेद शिक्षा और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, AIIA–ICAINe और DSRRAU के बीच समझौता

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.