֍:पार्किंग शुल्क दोगुना§ֆ:NDMC पार्किंग शुल्क को जीआरएपी के चरण-II के निरस्त होने तक एनडीएमसी द्वारा प्रबंधित पार्किंग के लिए मौजूदा शुल्क से दोगुना कर दिया गया है. पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी ऑन-स्ट्रीट पार्किंग स्थलों और मासिक पास के लिए लागू नहीं की जाएगी.§֍:अब इतनी देनी होगी पार्किंग फीस§ֆ:
• चार पहिया वाहन/कार 20 से बढ़ाकर 40 रुपए
• दो पहिया वाहन/स्कूटर 10 से बढ़ाकर 20 रुपए
• बस 150 से बढ़ाकर 300 रुपए
• कार (इनडोर) 10 से बढ़ाकर 20 रुपए
• स्कूटर (इनडोर) 5 से बढ़ाकर 10 रुपए
NDMC के पास कुल 152 पार्किंग स्थल हैं, जिनमें 113 ऑफ-रोड साइट, 03 इनडोर साइट, 39 स्ट्रीट पार्किंग और 02 मल्टीलेवल पार्किंग साइट्स हैं. पार्किंग फीस में बढ़ोतरी के फैसले से कुल 116 पार्किंग साइट्स (ऑफ-रोड और इनडोर) यूजर्स प्रभावित होंगे.
§֍:लोगों से की अपील§ֆ:NDMC ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने और निजी वाहनों का उपयोग कम करने, प्रौद्योगिकी का उपयोग करने, कम भीड़भाड़ वाले रास्तों का उपयोग करने, अक्टूबर से जनवरी के महीनों के दौरान धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने, ठोस कचरे और बायोमास को खुले में जलाने से बचने की अपील की है. इसका मकसद है कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोका जा सके.§राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार काफी सतर्क हो गई है. अबी तक पटाखों के साथ ज्यादा प्रदूषण करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध की कार्रवाई जारी हो चुकी है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRP-II) यानी बहुत खराब वायु गुणवत्ता के लिए जारी वैधानिक निर्देशों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए कुछ कदम उठाया गया है. इनमें से एक कार्रवाई पार्किंग शुल्क बढ़ाने को लेकर है. इस सिलसिले में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने पार्किंग फीस बढ़ाने का फैसला किया है.

