• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में भाग लिया

Fiza by Fiza
March 11, 2024
in समाचार
0
पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में भाग लिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:भारतीय गोताखोरों ने अमेरिका तथा सेशेल्स के गोताखोरों के साथ सप्ताह भर के कठोर प्रशिक्षण के बाद संयुक्त गोताखोरी अभियान संचालित किया। जहाज ने अमेरिकी नौसेना के छठे बेड़े के उप कमांडर रियर एडमिरल केल्विनएमफोस्टर की मेजबानी की, जिन्होंने भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए समुद्री सहयोग और समुद्री क्षेत्र में साझा प्रतिबद्धता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अभ्यास का समापन 08 मार्च 2024 को सेशेल्स रक्षा अकादमी, इलेपर्सिवरेंस में आयोजित अंतिम समारोह में हुआ। भारतीय नौसेना साल 2019 से इस अभ्यास में भाग ले रही है। इससे पहले आईएनएस तीर ने 01 से 03 मार्च 2024 तक सेशेल्स तट रक्षक के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी अभियान में भाग लिया था। सेशेल्स में आईएनएस तीर के प्रवास के दौरान, लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में, सेशेल्स रक्षा बलों के साथ पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉसडेक दौरे और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय नौसेना के बैंड ने पोर्टविक्टोरिया में राष्ट्रीय संग्रहालय पर प्रदर्शन किया और वहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, एक परोपकारी कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जिसके तहत बुजुर्गों के लिए खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान दान किए गए।


§ֆ:पोर्टकॉल के दौरान, वरिष्ठ अधिकारी, पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, कैप्टन अंशुल किशोर ने नामित मंत्री श्री सिल्वेस्ट्रेराडेगोंडे, सेशेल्स के विदेश मामलों और पर्यटन मंत्री, ब्रिगेडियर माइकल रोसेट, रक्षा बलों के प्रमुख – सेशेल्स रक्षा बल और सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त श्री कार्तिक पांडे से शिष्टाचार मुलाकात की। सद्भावना के प्रतीक और सहयोग के रूप में भारत के युद्धपोत ने क्षमता निर्माण के लिए एससीजी जहाजों एवं विमानों के लिए उपकरण व घटक सौंपे। सेशेल्स में आईएनएस तीर की मौजूदा तैनाती और अभ्यास कटलैसएक्सप्रेस में भागीदारी संयुक्त प्रशिक्षण एवं सहभागिता को बढ़ावा देने तथा मित्रता के सेतु के निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना व क्षेत्रीय नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को उजागर करती है।






§पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के प्रमुख जहाज आईएनएस तीर ने 26 फरवरी से 08 मार्च 2024 तक सेशेल्स के पोर्टविक्टोरिया में आयोजित अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस – 24 (सीई-24) में भाग लिया। इस अभ्यास का उद्घाटन सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भारत, अमेरिका और अफ्रीकी देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। भारतीय नौसेना कटलैस एक्सप्रेस के हिस्से के रूप में 16 मित्रवत देशों के प्रतिभागियों के साथ सक्रियता के साथ जुड़ रही है। समुद्री निषेधाज्ञा संचालन, विजिट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं तथा गोताखोरी संचालन के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। समुद्री चरण के दौरान, भारतीय पोत की वीबीएसएस टीम सेशेल्स तटरक्षक बल (एससीजी) के जहाज एलईविजिलेंट पर पहुंची और बोर्डिंग ऑपरेशन की गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

Previous Post

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Next Post

‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन-2024’ की शुरुआत, केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

Next Post
‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन-2024’ की शुरुआत, केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन-2024’ की शुरुआत, केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.