• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

अब हर महिला लगाएगी अपनी बगिया: MP में 15 अगस्त से शुरू होगी ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना

Fiza by Fiza
July 7, 2025
in कृषि समाचार
0
अब हर महिला लगाएगी अपनी बगिया: MP में 15 अगस्त से शुरू होगी ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और फल उत्पादन बढ़ाने के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। 15 अगस्त 2025 से राज्य में ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य महिलाएं अपनी भूमि पर फलदार पौधों का बगीचा तैयार करेंगी। इस पहल का मकसद महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को मजबूती देना है।

राज्य सरकार इस योजना के तहत बागवानी कार्यों से जुड़ी महिलाओं को लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से सहायता देगी। पहले चरण में 30 हजार महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो मिलकर 30 हजार एकड़ भूमि पर 30 लाख पौधे रोपेंगी।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ वे महिलाएं ले सकेंगी जिनके पास कम से कम आधा एकड़ से लेकर एक एकड़ तक की भूमि हो। यदि जमीन महिला के नाम नहीं है, तो पिता, पति, पुत्र या ससुर की जमीन पर सहमति पत्र के आधार पर वृक्षारोपण किया जा सकेगा।

क्या-क्या मिलेगा सरकार से?

  • मनरेगा के तहत गड्ढे खोदने और पौधों की खरीद पर सहायता

  • तार फेंसिंग और 50 हजार लीटर की पानी की टंकी

  • तीन वर्षों तक पौधों की देखरेख, जैविक खाद और तकनीकी सहयोग

  • कुल 3 लाख रुपये तक की सहायता राशि तीन वर्षों में दी जाएगी

कैसे होगा आवेदन और चयन?

  • इच्छुक महिलाएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।

  • चयन ‘एक पेड़ मां के नाम’ मोबाइल ऐप के जरिए किया जाएगा।

  • हर ब्लॉक में 100 महिलाओं को योजना में शामिल किया जाएगा।

तकनीक से होगी निगरानी

बाग लगाने के लिए जमीन और पौधों का चुनाव वैज्ञानिक ढंग से सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। मिट्टी की गुणवत्ता, जलवायु और पानी के स्रोत को ध्यान में रखकर पौधों का चयन होगा। इसके साथ ही ड्रोन और सैटेलाइट की मदद से बागवानी की निगरानी की जाएगी।

15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान

इस योजना के तहत पूरे राज्य में एक महीने तक वृक्षारोपण अभियान चलेगा। हर 25 एकड़ क्षेत्र में एक कृषि सखी तैनात की जाएगी जो महिला लाभार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगी।

नोट: यह योजना महिलाओं के लिए एक आर्थिक बदलाव का जरिया बन सकती है, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि फल उत्पादन में भी राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।

Previous Post

केरल पहुंची ब्रिटेन की विशेषज्ञ टीम, एफ-35बी फाइटर जेट की जांच शुरू; वापस ले जाने पर होगा अहम फैसला

Next Post

गुजरात में सहकारिता की नई लहर: NDDB और अमूल की पांच परियोजनाएं शुरू, नमक कोऑपरेटिव की भी घोषणा

Next Post
गुजरात में सहकारिता की नई लहर: NDDB और अमूल की पांच परियोजनाएं शुरू, नमक कोऑपरेटिव की भी घोषणा

गुजरात में सहकारिता की नई लहर: NDDB और अमूल की पांच परियोजनाएं शुरू, नमक कोऑपरेटिव की भी घोषणा

Recent Posts

  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी
  • तरबूज कैसे बन सकता है जान के लिए खतरा? गर्मियों की पसंदीदा फल पर बड़ा सवाल
  • ग्रीष्मकालीन बुवाई 2026: कुल रकबे में बढ़ोतरी, चावल घटा तो दाल-तिलहन ने पकड़ी रफ्तार
  • हर राज्य के लिए बनेगा अलग कृषि रोडमैप, उत्पादन बढ़ाने के साथ फसल विविधीकरण पर जोर: Shivraj Singh Chouhan
  • पंजाब में गेहूं खरीद पर बवाल: किसानों की परेशानी बढ़ी, केंद्र ने AAP सरकार पर साधा निशाना

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.