• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

AIC बीमा कंपनी की महिलाओं के लिए ऑफर, जल्द करें आवेदन, जमा करने होंगे ये दस्तावेज

Fiza by Fiza
March 16, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
AIC बीमा कंपनी की महिलाओं के लिए ऑफर, जल्द करें आवेदन, जमा करने होंगे ये दस्तावेज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:AIC लाई महिलाओं के लिए बेहतरीन बीमा योजना §ֆ:इस बीमा पॉलिसी के तहत ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. लेकिन यह सहायता केवल एक निश्चित अवधि के लिए ही दी जाएगी यानी जब गर्मी के मौसम के कारण महिलाओं को मनरेगा में काम नहीं मिल पाएगा, तब यह बीमा कवर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. जो महिलाएं मनरेगा से जुड़ी हैं और इस बीमा कवर का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा और कुछ प्रीमियम भी जमा करना होगा. इसके बाद यदि उन्हें रोजगार नहीं मिलता है तो उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

§֍:क्या है एआईसी की नई योजना?§ֆ:भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर सरल कृषि बीमा के तहत गृहलक्ष्मी आय सुरक्षा योजना नामक एक हीट इंडेक्स कवर लॉन्च किया है, जो निर्धारित दर से अधिक तापमान होने पर मनरेगा महिला श्रमिकों को कवर प्रदान करेगा. यह एक प्रकार की बीमा योजना है जिसका लाभ उन ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा जिनका ग्रामीण रोजगार निर्धारित दर से अधिक तापमान के कारण प्रभावित होगा. आपको बता दें कि एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) भारत की एक सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है जिसकी शुरुआत 2003 में हुई थी. वर्तमान में यह बीमा कंपनी विभिन्न फसल बीमा योजनाओं और उत्पादों के तहत करोड़ों किसानों को कवर करती है. यह भारत के लगभग 500 जिलों में उत्पादन आधारित और मौसम आधारित फसल बीमा का लाभ प्रदान कर रहा है.

§֍:जानें कितना देना पड़ेगा प्रीमियम§ֆ:महात्मा गांधी नरेगा महिला श्रमिकों को भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) की गृहलक्ष्मी आय सुरक्षा योजना में कुछ प्रीमियम भी जमा करना होगा. इस योजना के तहत बीमा कवर पाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को केवल 200 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा. इस प्रीमियम में जीएसटी भी जोड़ा गया है. ऐसे में महिलाएं कुल 200 रुपये का प्रीमियम देकर 4,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं.

§֍:योजना के लिए कैसे करें आवेदन§ֆ:यदि आप भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) की गृहलक्ष्मी आय सुरक्षा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप बीमा प्रदान करने वाली इस कंपनी के एजेंट से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप कंपनी के ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं. बीमा कवर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप एआईसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं. आप भारतीय कृषि बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

§֍:आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज§ֆ:जो महिलाएं एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) की गृहलक्ष्मी आय सुरक्षा योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनके पास मनरेगा जॉब कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज आवश्यक हैं. इसलिए योजना के लिए आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज अपने पास रखने चाहिए.§मनरेगा योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करती है. इस योजना के तहत सरकार द्वारा एक वयस्क व्यक्ति को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है. इसमें खासतौर पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है. ऐसे में इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लाभ मिल रहा है. लेकिन गर्मी में तापमान बढ़ने पर रोजगार कम हो जाता है. ऐसे में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक नुकसान होता है. इस समय उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि बीमा कंपनी ने एक बहुत अच्छा बीमा कवर लॉन्च किया है.

Previous Post

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 10 मिनट में मिल रहा 10 लाख का लोन

Next Post

कपास के दामों में देखा गया भंयकर उछाल, कई मंडियों में 8000 हजार के क्विटंल पहुंचा भाव

Next Post
कपास के दामों में देखा गया भंयकर उछाल, कई मंडियों में 8000 हजार के क्विटंल पहुंचा भाव

कपास के दामों में देखा गया भंयकर उछाल, कई मंडियों में 8000 हजार के क्विटंल पहुंचा भाव

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.