֍:एक घंटे के अंदर शराबबंदी हटाएंगे
§ֆ:विधिवत जन सुराज के नाम से पार्टी का गठन के प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार में आते ही एक घंटे के अंदर शराबबंदी हटाएंगे, फिर शराब से जो टैक्स जो आएगा, उसका केवल शिक्षा पर ही खर्च किया जाएगा. शराबबंदी के कारण बिहार को हर साल 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अगर शराब से मिलने वाले टैक्स से 20 साल में 5 लाख करोड़ रुपये जुटाकर इस पैसे को खर्च करें तो बिहास की शिक्षा व्यवस्था बदल जाएगी.
§֍:बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दें वोट §ֆ:प्रशांत किशोर ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक आप 5 किलो अनाज, राम मंदिर, बिजली और बोलने के अधिकार के नाम पर वोट दिए हैं. लोगों से उन्होंने पूछा कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए कब वोट दिया. अपने बच्चे का चेहरा देख कर बोलिये, इसीलिए अब अपने बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए वोट देने की जरूरत है.§चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को ‘जन सुराज’ नाम की अपनी पार्टी को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया. इसी के साथ बिहार में अब एक और पार्टी की एंट्री हो गई है. जन सुराज को चुनाव आयोग की आधिकारिक झंडी मिल के बाद प्रशांत किशोर की पूरे फुलफॉर्म में दिखे. मंच से उन्होंने घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद एक घंटे के अंदर बिहार से शराबबंदी को उठाकर फेंक देंगे.

