֍:प्रशांत किशोर की हालात बिगड़ी §ֆ:बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को कमजोरी और डिहाइड्रेशन की वजह से समस्या हो रही है। मेदांता अस्पताल में उनका पूरा हेल्थ चेकअप किया जाएगा। मंगलवार सुबह अस्पताल के लिए निकलते समय पीके ने कहा कि तबीयत खराब होने के बावजूद उनका अनशन जारी रहेगा।§जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। वे बीते पांच दिनों से बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ अनशन पर हैं। जन सुराज पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात पीके का स्वास्थ्य बिगड़ गया। मंगलवार सुबह एक मेडिकल टीम उनके पटना स्थित आवास पहुंची। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें घर से सीधे अस्पताल ले जाया गया।

