• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

बेसहारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा: यूपी सरकार दे रही फेंसिंग पर 50% अनुदान, किसान जल्द उठाएं लाभ

Fiza by Fiza
July 28, 2025
in कृषि समाचार
0
बेसहारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा: यूपी सरकार दे रही फेंसिंग पर 50% अनुदान, किसान जल्द उठाएं लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवरों और जंगली पशुओं से परेशान किसानों को अब राहत मिलने जा रही है। योगी सरकार ने बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत अब किसानों को फेंसिंग के लिए 50% अनुदान मिलेगा, जिससे वे अपनी मेहनत की उपज को आवारा पशुओं और अन्य खतरों से बचा सकें।

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना फलों, सब्जियों, फूलों, मसालों और औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसानों को फेंसिंग की सुविधा देगी। इससे न केवल फसल की सुरक्षा होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

300 रुपए प्रति मीटर लागत, आधा खर्च सरकार देगी

योजना के तहत फेंसिंग की अनुमन्य लागत 300 रुपए प्रति रनिंग मीटर तय की गई है। इसमें सरकार 150 रुपए प्रति मीटर तक की सब्सिडी देगी। प्रत्येक किसान अधिकतम 1000 मीटर तक फेंसिंग पर अनुदान ले सकेगा। वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार ने 2.5 लाख मीटर फेंसिंग करवाने का लक्ष्य रखा है।

मजबूत पोल और लोहे के तार से होगी सुरक्षा

फेंसिंग के लिए तकनीकी ढांचे की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इसमें मजबूत लोहे के पोल लगाए जाएंगे, जिनके बीच 10 फीट की दूरी होगी। इनके बीच चार मजबूत लोहे के तार लगाए जाएंगे, जिससे यह बाड़बंदी लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित होगी। इच्छुक किसान योजना का लाभ पाने के लिए www.dbt.uphorticulture.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही, जिले के उद्यान अधिकारी कार्यालय से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आवारा पशुओं से परेशान हैं किसान

ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा जानवरों के कारण फसल बर्बादी की समस्या आम हो गई है। दिन में खेतों में काम करने के बाद जैसे ही किसान शाम को घर लौटते हैं, पशुओं का झुंड खेतों में घुस जाता है और फसलों को बर्बाद कर देता है। ऐसे में सरकार की यह पहल किसानों के लिए बड़ा सहारा बनकर आई है।

किसानों के लिए सलाह:
यदि आप बागवानी फसलों की खेती करते हैं और फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण करें और अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।

Previous Post

दिल्ली-NCR में सबसे बड़ी आपदा मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी, 29 जुलाई से मचेगा ‘सुरक्षा चक्र’ का धमक

Next Post

सीईटीए समझौते से भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

Next Post
सीईटीए समझौते से भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

सीईटीए समझौते से भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

Recent Posts

  • “एशिया पर ‘अल नीनो’ का साया: गर्मी, सूखा और महंगाई का ट्रिपल अटैक!”
  • गेहूं बेचने में अब नहीं होगी दिक्कत! एमपी सरकार ने बढ़ाई स्लॉट बुकिंग की तारीख, किसानों को बड़ी राहत
  • किसानों से लेकर बच्चों तक पर फोकस: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, 2442 करोड़ का दलहन मिशन मंजूर
  • व्हाइट रेवोल्यूशन-2: डेयरी सेक्टर में नई क्रांति, पशुपालकों की आय बढ़ाने का बड़ा प्लान
  • खरीफ में हरी खाद पर योगी सरकार का फोकस: ढैंचा से बढ़ेगी पैदावार, घटेगी लागत

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.