• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

रेमंड लाइफस्टाइल का शेयर बाज़ार में प्रवेश

Fiza by Fiza
September 4, 2024
in अन्य
0
रेमंड लाइफस्टाइल का शेयर बाज़ार में प्रवेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:
रिटेल और लाइफस्टाइल व्यवसायों के डीमर्जर के बाद रेमंड दो सूचीबद्ध कंपनियां होंगी। विशेष व्यवसायों का निर्माण करके शेयरधारक मूल्य को अनलॉक करने अपना ध्यान केंद्रित किया है। एक सदी की विरासत को आगे बढ़ा रही रेमंड को भारत में मेन्स-वियर वेडिंग मार्केट में सबसे बड़े ब्रांड के रूप में नवाज़ा जाता है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 75,000 करोड़ रुपये है। इस साल के आखिर तक आरएलएल दुनियाभर में अव्वल तीन कपड़ा आपूर्तिकर्ताओं में उभरने के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 24 में इस ब्रांड ने वेडिंग बिज़नेस से 2550 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जिसमें रेमंड के वेडिंग और फॉर्मल पोशाक और रेमंड का भारतीय पारंपरिक परिधान ब्रांड ‘एथनिक्स’ शामिल है।

तेजी से फैलते लाइफस्टाइल सेगमेंट में खुद को और मज़बूत करने के प्रति आरएलएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, श्री गौतम सिंघानिया ने कहा, “लाइफस्टाइल पर केंद्रित व्यवसाय बनाकर शेयरधारक मूल्य को अनलॉक करना डीमर्जर का उद्देश्य है। इस साल के आखिर तक दुनिया के अव्वल तीन वैश्विक कपड़ा आपूर्तिकर्ताओं में स्थान पाने के लिए, रेमंड लाइफस्टाइल इस तेज़ी से बढ़ते क्षेत्र में रणनीतिक रूप से और ज़्यादा मज़बूत होने के लिए प्रयास करेगी। वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हैं, ख़ास कर, चीन और बांग्लादेश में मौजूद चुनौतियां और यूके, ईयू और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते हमें कई अवसर देंगे।”

आरएलएल की व्यापक विस्तार योजनाओं के बारे में रेमंड लाइफस्टाइल के सीईओ श्री सुनील कटारिया ने कहा, “रेमंड को भारतीय वेडिंग मेन्स-वियर बाज़ार में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में नवाज़ा जाता है। रेमंड लाइफस्टाइल में तीन वर्षों में 900 नए आउटलेट्स का विस्तार, साथ ही स्लीपवियर और इनरवियर जैसी नई श्रेणियां लॉन्च करके, हम अब तक के सबसे बड़े रिटेल व्यापार की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। कई अन्य श्रेणियां भी पाइपलाइन में हैं। हमारे मौजूदा ब्रांडों में ‘एथनिक्स’ ने पहले ही बाज़ार में अपना अलग स्थान बनाया है, अगले तीन वर्षों में और 300 एथनिक्स स्टोर के साथ अपनी उपस्थिति को लगभग तीन गुना बढ़ाने की योजना हम बना रहे हैं। हमारा मानना है कि हम इस क्षेत्र में बेजोड़ वृद्धि हासिल कर सकते हैं, वेडिंग सेगमेंट में हमारी स्थिति काफी मज़बूत हुई है, जिसका सीधा परिणाम बाज़ार में अग्रणी के रूप में हमारे स्थान पर पड़ा है।”

§रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (“आरएलएल”) के शेयर 5 सितंबर, 2024 को शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध किए जाएंगे। अगले तीन वर्षों में 900 नए आउटलेट शुरू करके यह कंपनी अब तक के सबसे बड़े रिटेल विस्तार की ओर बढ़ रही है। रेमंड ग्रुप का लाइफस्टाइल बिज़नेस तेज़ी से बढ़ते मेन्स-वियर वेडिंग बाज़ार में 2027 तक 15% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ 7% बाजार हिस्सेदारी हासिल करना चाहता है।

Previous Post

मलयालम फिल्म अभिनेता निविन पॉली पर बलात्कार का मामला दर्ज

Next Post

टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 9 सितंबर को खुलेगी

Next Post
टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 9 सितंबर को खुलेगी

टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 9 सितंबर को खुलेगी

Recent Posts

  • PM Kisan 23वीं किस्त का इंतजार! इन छोटी गलतियों से अटक सकता है पैसा, ऐसे करें तुरंत सुधार
  • सेब पर सियासत तेज: ‘आयात शुल्क कटौती से बागवानों पर संकट’, कुलदीप राठौर का केंद्र पर बड़ा हमला
  • कारगिल में डेयरी क्रांति की नींव: अमित शाह ने रखा 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट का शिलान्यास
  • ओडिशा को मिली विकास की बड़ी सौगात, PMGSY-IV से 827 सड़कें, आवास-रोजगार योजनाओं को भी बढ़ावा
  • आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में बड़ा कदम, हैदराबाद में 2 मई को जागरूकता कार्यशाला

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.