• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home खेल

रंग में लौटे ऋषभ पंत ने ठोका पचासा, मुशीर खान शून्य पर आउट

Fiza by Fiza
September 9, 2024
in खेल
0
रंग में लौटे ऋषभ पंत ने ठोका पचासा, मुशीर खान शून्य पर आउट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु में जारी मुकाबले का तीसरा दिन समाप्त हो गया। स्टंप्स के समय तक अभिमन्यू ईश्वरन (इंडिया बी) की टीम ने 31.3 ओवर में छह विकेट पर 150 रन जुटा लिए हैं और इंडिया ए के खिलाफ 240 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी रंग में लौट आए और शानदार अर्धशतक ठोका। वहीं, पहली पारी में 181 रन बनाने वाले मुशीर खान दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए।

पंत ने ठोका पचासा
इस मुकाबले के तीसरे दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जोरदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। पहली पारी में वह सिर्फ सात रन बना पाए थे। उन्हें आकाश दीप ने शुभमन गिल के हाथों आउट कराया था।

सरफराज ने की वापसी
दूसरी पारी में इंडिया बी के लिए पंत के अलावा सरफराज खान ने रन बनाए। उन्होंने 46 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। युवा बल्लेबाज पहली पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए थे।

दूसरी पारी में नहीं चला जायसवाल और ईश्वरन का बल्ला
इंडिया बी के लिए पहली पारी में शतक जड़ने वाले मुशीर खान दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आकाश दीप ने अपना शिकार बनाया। वहीं, जायसवाल ने नौ, कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने चार, नितीश कुमार रेड्डी ने 19 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले इंडिया बी के 321 रनों के जवाब में इंडिया ए पहली पारी में 231 पर सिमट गई थी। केएल राहुल ने 37, मयंक अग्रवाल ने 36, तनुश कोटियन ने 32 और रियान पराग ने 30 रन बनाए।
§इस मुकाबले के तीसरे दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जोरदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। पहली पारी में वह सिर्फ सात रन बना पाए थे।

Previous Post

भारतीय क्रिकेट को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

Next Post

सरकार आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दालों के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है

Next Post
सरकार आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दालों के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है

सरकार आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दालों के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है

Recent Posts

  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी
  • तरबूज कैसे बन सकता है जान के लिए खतरा? गर्मियों की पसंदीदा फल पर बड़ा सवाल
  • ग्रीष्मकालीन बुवाई 2026: कुल रकबे में बढ़ोतरी, चावल घटा तो दाल-तिलहन ने पकड़ी रफ्तार
  • हर राज्य के लिए बनेगा अलग कृषि रोडमैप, उत्पादन बढ़ाने के साथ फसल विविधीकरण पर जोर: Shivraj Singh Chouhan
  • पंजाब में गेहूं खरीद पर बवाल: किसानों की परेशानी बढ़ी, केंद्र ने AAP सरकार पर साधा निशाना

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.