• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

सैटेलाइट एक्सपोसैट एक से अधिक संस्थानों के विज्ञान के संयुक्त प्रयास का प्रतीक

Fiza by Fiza
January 3, 2024
in समाचार
0
सैटेलाइट एक्सपोसैट एक से अधिक संस्थानों के विज्ञान के संयुक्त प्रयास का प्रतीक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय अंतरिक्ष आधारित विज्ञान कार्यक्रम में लंबे समय से कार्यरत अकादमिक भागीदार रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच घनिष्ठ तालमेल पर अपना संतोष व्यक्त किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आरआरआई के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी, जिन्होंने हाल के मिशन के लिए पोओएलआईएक्स पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उन्होंने कहा कि आरआरआई इसरो के सहयोग से फिर से उपग्रह आधारित क्वांटम संचार में एक प्रमुख भागीदार की भूमिका निभा रहा है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि “मैं अपने देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय हित के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में आरआरआई के महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।”


§ֆ:चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और अन्य घटनाओं को रेखांकित करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों में देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह बेंगलूरू में आरआरआई के प्लेटिनम जुबली वर्ष समारोह के भव्य समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने संस्थान के संस्थापक, प्रोफेसर सी वी रमन के महान योगदान को याद किया, जिनकी एक सदी पहले की गई अभूतपूर्व खोज ने अब स्पेक्ट्रोस्कोपी और संबंधित क्षेत्रों में अनुप्रयोगों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक मौलिक अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अव्यक्त मूल्य है और पूरी दुनिया के विकसित समाज को इसकी सराहना करनी चाहिए और इससे सीखना चाहिए।



§ֆ:प्रोफेसर रमन को सीमाओं से परे वैज्ञानिक बताते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा ने जीएन रामचंद्रन, एस पंचरत्नम और विक्रम साराभाई जैसे भावी वैज्ञानिकों को प्रभावित किया, जिन्होंने आणविक जीव विज्ञान, क्वांटम प्रकाशिकी और अंतरिक्ष कार्यक्रम में अनेक विविध सामयिक क्षेत्रों को जन्म दिया।भारत द्वारा तीव्र गति के साथ शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं की ओर बढ़ने के बारे में बात करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानवता को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए समाधान प्रदान करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर निर्भरता बढ़ेगी। उन्होंने वैज्ञानिकों से देश के अमृत काल की यात्रा में योगदान देने का आग्रह किया।


§ֆ:इस अवसर पर डॉ. अनिल काकोडकर, होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान के कुलाधिपति, श्री एएस किरण कुमार, आरआरआई गवर्निंग के अध्यक्ष और इसरो के पूर्व अध्यक्ष और आरआरआई के निदेशक प्रोफेसर तरुण सौरदीप भी उपस्थित हुए।इससे पहले अपने आगमन पर, श्री सिंह ने आरआरआई पुस्तकालय परिसर का दौरा किया, वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की और विजिटर बुक में अपनी टिप्पणी दर्ज की।बाद में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने संस्थान परिसर में नया ‘रमन वृक्ष’ लगाया और आरआरआई की वैज्ञानिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए “लाइटिंग द वे ऑफ फिजिक्स” प्रकाशन जारी किया।




§.केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नववर्ष का उपग्रह एक्सपोसैट एक से अधिक संस्थानों के ‘संपूर्ण विज्ञान’ के संयुक्त प्रयास का एक उदाहरण है। रमन अनुसंधान संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि प्राथमिक विज्ञान पेलोड की कल्पना, डिजाइन एवं विकास रमन अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया, जबकि इसका प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से मेक इन इंडिया की संस्कृति और आत्मनिर्भरता रमन अनुसंधान संस्थान (आरआरआई) की सफलता का मंत्र रहा है।

Previous Post

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत एक करोड़ से अधिक जांच की गई

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला, मंदिर से हटाई जाएगी CRPF की सुरक्षा

Next Post
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला, मंदिर से हटाई जाएगी CRPF की  सुरक्षा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला, मंदिर से हटाई जाएगी CRPF की सुरक्षा

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.