• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

100 रुपये प्रति एकड़ के रेट पर होगा ड्रोन से स्प्रे, इतना खर्च देगी सरकार

Fiza by Fiza
January 15, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
100 रुपये प्रति एकड़ के रेट पर होगा ड्रोन से स्प्रे, इतना खर्च देगी सरकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:कम पैसों में मिलेगी ड्रोन सुविधा §ֆ:
दलाल ने एक कार्यक्रम में कहा क‍ि ड्रोन से छिड़काव के लिए किसान को महज 100 रुपये प्रति एकड़ देना होगा, बाकी खर्च सरकार वहन करेगी. इससे ड्रोन से स्प्रे का ट्रेंड बढ़ेगा और क‍िसानों को फायदा म‍िलेगा. पेस्ट‍िसाइड के छिड़काव के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण द‍िया गया है. उन्होंने क‍िसानों से इफको द्वारा तैयार नैनो यूरिया व डीएपी का ड्रोन के माध्यम से प्रयोग करने व जहर मुक्त खेती करने का आह्वान किया. दलाल ने भिवानी के गांव मिताथल, तिगड़ाना, बिधवान और सोहासंड़ा की गौशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों को संबोध‍ित क‍िया.

§֍:दस गुना बढ़ाया गया गौ सेवा का बजट§ֆ:हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल ने कहा कि प्रदेश में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं. किसानों व पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, इसी के चलते गौ सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए किया गया है.
§֍:पशुपालन के ल‍िए कई योजनाएं§ֆ:दलाल ने गांव तिगड़ाना व सोहासंड़ा की गौशाला में 11 लाख रुपये और मिताथल गौशाला में एक ट्रैक्टर देने की घोषणा की. कृषि मंत्री ने गांव बिधवान गौशाला में 11 लाख रुपये और एक पानी का टैंकर देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है कि किसानों और पशुपालकों का जीवन खुशहाल हो. उनके परिवार में समृद्धि आए. इसके लिए सरकार द्वारा पशुपालन, बागवानी और मछली पालन में सब्सिडी पर आधारित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिनका किसानों व पशुपालकों को फायदा उठाना चाहिए.

§֍:पशुओं के ल‍िए एंबुलेंस सेवा§ֆ:पशुपालन मंत्री ने कहा कि जल्द ही इंसानों की तरह ही पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू होगी. इसके लिए सरकार ने 70 गाड़ियों की खरीद कर ली है और 130 की शीघ्र की जाएगी. यह सेवा शुरू होने के बाद पशुधन के जख्मी होने या अत्यधिक बीमार होने की स्थिति में मात्र एक फोन से पशु चिकित्सक मौके पर जाकर बीमार या जख्मी पशु का उपचार करेंगे.

§नैनो यूर‍िया और डीएपी की शुरुआत के साथ ही सरकार और व‍िशेषज्ञों ने देश में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर जोर देना शुरू कर द‍िया है. लेक‍िन, ड्रोन खरीदना काफी महंगा है इसल‍िए इसकी खरीद वैसी नहीं बढ़ रही है जैसी इसकी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने शुरुआत में उम्मीद की थी. इसल‍िए अब क‍िराये पर ड्रोन लेकर खेती करने की बात होने लगी है. ड्रोन दीदी योजना कुछ ऐसी ही सोच का ह‍िस्सा है. रासायन‍िक उर्वरक बनाने वाली कंपनी इफको ने भी इसील‍िए 2500 ड्रोन खरीदे हैं ताक‍ि उसे क‍िराये पर देकर यूर‍िया, डीएपी और कीटनाशकों का फसलों पर छ‍िड़काव करवाया जा सके. इस बीच हर‍ियाणा के कृष‍ि मंत्री जेपी दलाल ने इसे लेकर एक बड़ी बात कही है, जो क‍िसानों को काफी राहत दे सकती है.

Previous Post

इन 8 राज्यों में सबसे अधिक हो रही पान की खेती, जानें क्यों है खास

Next Post

डिजिटल सलाहकार उपकरण: भारत में अंतिम-मील उपयोगकर्ताओं तक पहुँचना

Next Post
डिजिटल सलाहकार उपकरण: भारत में अंतिम-मील उपयोगकर्ताओं तक पहुँचना

डिजिटल सलाहकार उपकरण: भारत में अंतिम-मील उपयोगकर्ताओं तक पहुँचना

Recent Posts

  • हर राज्य के लिए बनेगा अलग कृषि रोडमैप, उत्पादन बढ़ाने के साथ फसल विविधीकरण पर जोर: Shivraj Singh Chouhan
  • पंजाब में गेहूं खरीद पर बवाल: किसानों की परेशानी बढ़ी, केंद्र ने AAP सरकार पर साधा निशाना
  • Rallis India का दमदार प्रदर्शन: FY26 में 9% राजस्व वृद्धि, ₹362 करोड़ का रिकॉर्ड EBITDA और मुनाफा 47% उछला
  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.