• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result

13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

Fiza by Fiza
March 12, 2026
in Uncategorized
0
13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे ₹18,640 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने दी। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ‘अन्नदाता सम्मान’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों के खातों में सीधे बड़ी राशि भेजी जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को हस्तांतरित कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

सरकार के अनुसार इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस किस्त के जरिए महिला किसानों को भी बड़ी संख्या में लाभ मिलेगा। 22वीं किस्त के अंतर्गत 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान लाभार्थियों के खातों में भी राशि जमा की जाएगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांवों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे जरूरी कृषि इनपुट खरीदने में मदद करती है। साथ ही किसानों के परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में भी सहारा मिलता है।

सरकार के अनुसार पीएम-किसान योजना पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी व्यवस्था पर आधारित है। इस योजना के माध्यम से राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है।

किसानों की सुविधा के लिए पीएम-किसान पोर्टल पर “Know Your Status” मॉड्यूल भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके जरिए लाभार्थी अपने भुगतान की स्थिति, पात्रता, आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की जानकारी एक ही स्थान पर देख सकते हैं।

सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फेस-ऑथेंटिकेशन आधारित मोबाइल ऐप भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एआई आधारित वॉयस चैटबॉट “किसान-eMitra” भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में 24 घंटे किसानों को जानकारी प्रदान कर रहा है।

केंद्र सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण को नीति निर्माण के केंद्र में रखा गया है। पीएम-किसान योजना के अलावा फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसे कदमों से किसानों की आय और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Previous Post

मार्च की शुरुआत में ही दिल्ली में तपिश का कहर, वीकेंड पर बारिश से मिल सकती है राहत

Next Post

पश्चिम एशिया संघर्ष से कृषि इनपुट की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है: UPL एग्जीक्यूटिव

Next Post
पश्चिम एशिया संघर्ष से कृषि इनपुट की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है: UPL एग्जीक्यूटिव

पश्चिम एशिया संघर्ष से कृषि इनपुट की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है: UPL एग्जीक्यूटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • West Bengal Politics: ममता का किला ढहा, बंगाल में खिला कमल: शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
  • पोर्ट ब्लेयर में जैव उर्वरकों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा एफएआई
  • कोरोमंडल इंटरनेशनल का दमदार प्रदर्शन, FY26 में 31,827 करोड़ रुपये का कारोबार
  • श्री अन्न को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, आईसीएआर ने हैदराबाद में उन्नत न्यूट्रिजेनोमिक्स लैब का किया विस्तार
  • शाही लीची पर ‘स्टिंक बग’ का हमला, मुजफ्फरपुर के किसानों पर संकट! 90% तक फसल बर्बाद

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.