֍:होने जा रहा बड़ा मुकाबला §ֆ:
डब्ल्यूपीएल के हर सत्र में उदीयमान भारतीय खिलाड़ियों की सूची बढती जा रही है। एलिसा हीली, सोफी मोलिनू और केट क्रॉस चोट के कारण इस सत्र में नहीं खेलेंगी। हरमनप्रीत कौर ने स्टार स्पोटर्स प्रेस रूम में कहा, “भारतीय कप्तान होने के नाते मैं इस सत्र को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि कई घरेलू क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार किया है। नीलामी से पहले हमने बात की थी कि कई घरेलू क्रिकेटरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी के दिमाग में कुछ नाम थे। हम उम्मीद करते हैं कि वे अच्छा खेलें और भारतीय टीम मजबूत बने।”
§֍:कई घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगा मौका §ֆ:खराब फॉर्म से जूझ रही शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहेंगी। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी और वनडे विश्व कप भी भारत में होना है। तेज गेंदबाज हरफनमौला केशवी गौतम के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा। टूर्नामेंट में दो नए स्थान वडोदरा और लखनऊ जोड़े गए हैं और यह अपने और विरोधी के मैदान वाले प्रारूप में खेला जायेगा। गत चैम्पियन आरसीबी के लिये खिताब बरकरार रखना आसान नहीं होगा, क्योंकि सोफी डेवाइन, मोलिनू और केट क्रॉस जैसे खिलाड़ी इस बार नहीं खेल रहे हैं।
§वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल का तीसरा सत्र आज यानी शुक्रवार 14 फरवरी से यहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के मैच के साथ शुरू होगा, जिसमें नजरें भारत के उदीयमान क्रिकेटरों पर लगी होंगी। अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ लीग की असल सफलता घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। पहले दो सत्र में श्रेयांका पाटिल और साइका इशाक जैसे खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई।

