सतत कृषि समाधानों में अग्रणी यूपीएल लिमिटेड को क्लैरिवेट साउथ एशिया इनोवेशन अवार्ड 2025 में एग्रीबिजनेस श्रेणी में शीर्ष नवप्रवर्तक (Top Innovator) के रूप में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह 6 अगस्त 2025 को मुंबई स्थित होटल आईटीसी मराठा में आयोजित हुआ, जहां दक्षिण एशिया की उन संस्थाओं को सम्मानित किया गया जो नवाचार के क्षेत्र में भविष्य की दिशा तय कर रही हैं।यह लगातार तीसरा वर्ष है जब यूपीएल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि कंपनी कृषि क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
क्लैरिवेट द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया बेहद गहन और विश्लेषण आधारित होती है, जिसमें कंपनी की डरवेंट स्ट्रेंथ इंडेक्स और वैश्विक पेटेंट डाटा का उपयोग किया जाता है। यह मूल्यांकन तकनीकी गहराई और व्यावसायिक प्रभावशीलता—दोनों पर आधारित होता है। यूपीएल की मजबूत पेटेंट उपस्थिति और नवाचार के प्रभाव ने उसे लगातार अग्रणी बनाए रखा है।
यूपीएल वैश्विक खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्नत तकनीकों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और अनुसंधान सहयोग में लगातार निवेश कर रही है। कंपनी के गहन और बहुपक्षीय अनुसंधान कार्यक्रम किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में cutting-edge साइंस और किसान-केंद्रित नवाचार का समावेश होता है, जो कृषि को अधिक प्रभावशाली और टिकाऊ बनाने में सहायक हैं।इस सम्मान के साथ यूपीएल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह एग्रीबिजनेस क्षेत्र में नवाचार की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
यूपीएल लिमिटेड के ग्लोबल हेड – आईपी, प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन और ओपनएग आरएंडडी, डॉ. विशाल सोधा ने पुरस्कार मिलने पर कहा, “हम क्लैरिवेट द्वारा फिर से सम्मानित किए जाने पर गौरवान्वित हैं। यह पुरस्कार हमारे उस मिशन को मजबूत करता है जिसके तहत हम नवाचार, सहयोग और तकनीक के माध्यम से कृषि में स्थिरता की नई कल्पना कर रहे हैं। हम किसानों को सशक्त बनाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी नवाचार-आधारित पहलों को आगे भी जारी रखेंगे।”

