ֆ:§ֆ:§भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (नार्म), हैदराबाद ने भाकृअनुप-कृषि विज्ञान केन्द्र, नारायणगांव, पुणे, महाराष्ट्र के सहयोग से अनुसूचित जाति उपयोजना, 2023- 24 के अंतर्गत ‘सब्जी फसल उत्पादन के लिए खेती तकनीक’ पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। भाकृअनुप-नार्म का उद्देश्य, अनुसूचित जाति के किसानों को सब्जी की खेती के लिए नवीनतम खेती तकनीक, सर्वोत्तम अभ्यास, कौशल तथा नवीन रणनीति प्रदान करना है।

