֍:अब तक 100 लोग गिरफ्तार§ֆ:वहीं दंगे में अब तक 12 एफआईआर हुई हैं, जिसमें चार साइबर पुलिस ने और 8 लोकल नागपुर पुलिस ने दर्ज की हैं. साथ ही अब तक हिंसा के मामले में अब तक 100 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.§֍:कांग्रेस करेगी दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा§ֆ:उधर, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए गुरुवार (20 मार्च) को पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की. महाराष्ट्र कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि सपकाल की ओर से गठित समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और वरिष्ठ नेता नितिन राउत, यशोमति ठाकुर, हुसैन दलवई और साजिद पठान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नागपुर जिला कांग्रेस प्रमुख और विधायक विकास ठाकरे को इस समिति का संयोजक, जबकि एआईसीसी सचिव प्रफुल पाटिल को समन्वयक बनाया गया है.§Nagpur Violence: नागपुर में सोमवार (17 मार्च) को हुई हिंसा के बाद अब शहर के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. गुरुवार को कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई. हालांकि अब शुक्रवार (21 मार्च) को होने वाली रमजान के जुमे की नमाज को देखते हुए शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
दरअसल, शुक्रवार को रमजान के पाक महीने के तीसरे जुमे की नमाज अदा होनी है. इसको लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है. शहर की सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है. पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है.

