• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

स्प्रे तकनीक के द्वारा अत्याधुनिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है एफएमसी : राहुल माथुर

Fiza by Fiza
March 26, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
स्प्रे तकनीक के द्वारा अत्याधुनिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है एफएमसी : राहुल माथुर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:एफएमसी इंडिया के द्वारा की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बूम स्प्रेयर और ड्रोन के द्वारा स्प्रे की सेवाएँ कैसे उपलब्ध कराई जा रही है ?


§ֆ:एफएमसी इंडिया का मुख्य उद्देश्य और वचनबद्धता टिकाऊ खेती पद्त्तियों को प्रोत्साहित करना और अपेक्षित फसल सुरक्षा सम्बंधित किसानों की जरूरतों को उचित ढंग से हर खेत तक पहुँचाना है। फसल सुरक्षा सेवा प्रदान करने के लिए एफएमसी इंडिया अग्रणी कंपनी है । जिसके कारण उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए किसानों को बूम स्प्रेयर और ड्रोन स्प्रे करने की सुविधा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। यह प्राथमिकता भारतीय खेती में बढ़ते मशीनीकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। यह सेवा टिकाऊ खेती और बारीकी खेती को भोजन सुरक्षा प्रोत्साहित करने और बढ़ रही मजदूरों की के लिए उचित समाधान प्रदान करने में सहायक है। इसके साथ एफएमसी सीधे तौर पर किसानों के साथ जुड़ेगी। जिस कारण किसानों को फसल सुरक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन करते हुए कृषि आमदनी बढाने में सहायक होगी। मौजूदा समय में अग्रणी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलेंगाना और कर्नाटक में 100 बूम स्प्रेयर और 10 ड्रोन, कंपनी की ओर से किसानों को प्रदान किए गए।



§ֆ:किसानों तक इन सेवाओं को पहुँचाने के लिए कौन-सी चुनोतियों का सामना करना पड़ा ?


§ֆ:एफएमसी इंडिया का मुख्य उद्देश्य खेती में टिकाऊपन और ग्राहकों को उत्तम सेवाएँ प्रदान करना है। इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हम दृढ़ता के साथ कार्य कर रहे हैं। किसानों के हितों के लिए उत्तम तकनीकें खेत स्तर तक पहुँचाने के लिए दृढ़ता के साथ काम करना हमें प्रेरित करता है। इसलिए हमारी तरफ से स्प्रे सेवा प्राथमिकताए किसानों को फसल सुरक्षा उत्पादों के उचित प्रयोग के लिए सहायक होने के नाते इन फसल सुरक्षा उत्पादों के जोखिम और उनकी बर्बादी रोकने में सहायक होगी। जब भी कोई नवीनतम कृषि सेवाओं का विस्तार होता है उसमें चुनोतियां रहती हैं। इन चुनोतियों का सामना करने के लिए किसानों में जागरूकता पैदा करना, उचित जानकारी किसानों तक पहुँचाना और मजदूरों को प्रोत्साहित करना हमारी मुख्य चुनोतियाँ हैं। मौजूदा सरकार का उद्देश्य भी कृषि में ड्रोन स्प्रे को प्रोत्साहित करने में अधिक है। जिसके द्वारा स्थानीय किसान भाईचारे में नवीनतम स्प्रे प्रौद्योगिकी में उचित जागरूकता पैदा की जा रही है।


§ֆ:आप एफएमसी की सेवाओं और क्षमताओं के बारे में बताए ?


§ֆ:हम खेत स्तर पर किसानों के लिए प्रौद्योगिकी की पहुँच बनाने के लिए डिजिटल और भौतिक तरीकों का प्रयोग करते हैं। हमारी फील्ड टीम किसान उत्पादकों के साथ सीधा संवाद रखती है। जो फसल समस्याओं को अच्छी तरह समझती है। जिस कारण वह ग्राहक किसानों को कंपनी की तरफ से सुविधाए देने में समर्थ है। इसके साथ साथ एफएमसी इंडिया फार्मर एप उत्पादक किसानों को समय पर आवश्यक जानकारी भी देती है। किसानों को आवश्यक सलाह भी समय पर मिल जाती है।



§ֆ:एफएमसी इंडिया को सेवाओं को किसानों से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है ?


§ֆ:एफएमसी द्वारा प्रदान की जाने वाली स्प्रे सेवाओं को किसानों की तरफ से बहुत बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है। हम देख रहे हैं कि यह सेवाएं किसानों की लागत समय और मेहनत को कम करती है और आसानी से समय पर उपलब्ध होती है। पंजाब के किसानों के साथ चर्चा करते हुए यह बात सामने आई कि बूम स्प्रेयर से 10-15 मिनटों में एक एकड़ फसल में उचित ढंग से स्प्रे हो जाती है। इसके मुकाबले हाथों से छिडकाव ज्यादा समय और लागत लेता है। दूसरा हाथों द्वारा स्प्रे करने में अधिक जोखिम होता है क्योंकि मजदूर सीधा स्प्रे के संपर्क में आते हैं। बूम स्प्रेयर के साथ यह जोखिम नही होता है। इसी तरह ड्रोन स्प्रे के द्वारा 15 मिनट में 34 एकड़ स्प्रे कुशलतापूर्वक की जाती है। इसलिए सही समय पर सही तरीके से स्प्रे होने से किसानों की समस्याओं का समाधान सही ढंग से होता है। जिस कारण उनकी पैदावार और आमदनी में बढ़ोतरी होती है।


§ֆ:एफएमसी इंडिया के द्वारा नई कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में क्या योजनाए हैं ?


§ֆ:एफएमसी इंडिया द्वारा दी जा रही बूम स्प्रे और ड्रोन स्प्रे सेवाओं के लिए रोडमैप तैयार है जिससे अन्य राज्यों में भी इस सेवा का विस्तार करना है। इन सेवाओं से पूरे भारत के किसानों को फायदा होगा। इसलिए भविष्यमुखी सेवाओं का पूर्ण लाभ लेने के लिए किसान हमारे साथ जुड़े रहे। हमारी तरफ से पहले ही विलक्षण । एप कि किसानों तक पहुँच बनायीं जा रही है। इस एप के द्वारा किसान अपने खेतों में कीट व रोगों की आगामी निगरानी कर सकते हैं। जिस कारण वह अपनी फसली समस्याओं के विज्ञान आधारित निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। भविष्य में किसानों तक कृषि की और भी नई तकनीकें उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर करते रहेंगे।

§आज के डिजिटल युग में भारत में कृषि क्षेत्र में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जो ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक आर्थिक विकास को तेज कर रहे हैं। अब भारत में कृषि आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट का प्रयोग हो रहा हैं। किसान मोबाइल एप के द्वारा डिजिटल सुविधाए प्राप्त कर रहे हैं। जैसे कीटों की जानकारी, फसलों से सम्बंधित सलाह, वह डिजिटल सेवाओं को बुक करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे हैं। ड्रोन सेवाओं का भुगतान करने के लिए किसान डिजिटल भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। जो किसानों के काम को आसान बनाता है। एफएमसी इंडिया द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा एवं स्प्रे संबंधी बूम स्प्रेयर और ड्रोन सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसी सन्दर्भ में फसल क्रांति ने एफएमसी के राहुल माथुर,डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटेजी सर्विसेज एंड बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन वर्टीकल के साथ बात की पेश है उनसे बातचीत के कुछ मुख्य अंश।

Previous Post

IPL के लिए बढ़ी टेंशन! जल्द वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगे ये खिलाड़ी

Next Post

तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! मेहमान बनें ये सितारे

Next Post
तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! मेहमान बनें ये सितारे

तापसी पन्नू ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! मेहमान बनें ये सितारे

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.