• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

हम किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रहे हैं : अशोक अनंथरमण

Fiza by Fiza
March 26, 2024
in समाचार
0
हम किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रहे हैं : अशोक अनंथरमण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:हार्वेस्टर को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में बताए ?
§ֆ:मै बताना चाहूँगा कि कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण से काफी फायदा हो रहा है. ऐस द्वारा निर्मित हार्वेस्टर किसानों को काफी पसंद आ रहे हैं. हमने मथुरा के कोसीकलां में ।बम हार्वेस्टर मेगा डिलीवरी कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का आयोजन ACE-SBI एमओयू के तहत किया गया. कोसीकलां एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें काफी किसान और कांट्रेक्टर ट्रैक मशीन लेकर अलग अलग राज्यों में जाते हैं. हमारा यही प्रयास है कि हम यहाँ के किसानों को हार्वेस्टर के साथ बेहतर फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध करा पाए. इसी के तहत हमने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साईन किया है. हम पिछले 6 महीनों से इस पर कार्य कर रहे हैं, इस मुहीम से हम प्रयास कर रहे हैं कि हम अधिक से अधिक किसानों को समृद्ध बना सके.इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हमने 5 ग्राहकों को हार्वेस्टर दिए हैं .

§ֆ:1 दिन में 5 हार्वेस्टर डिलीवर करना एक बड़ी उपलब्धि है इस पर आप क्या कहेंगे ?

§ֆ:मै बताना चाहूँगा कि यह हार्वेस्टर 1 दिन डिलीवर जरूर हुए हैं, लेकिन इनकी मेहनत पिछले 6 महीनों से चल रही है. यह हम जानते हैं कि अब किसानों का सीजन आने वाला है, लेकिन किसान इसकी तैयारी कई महिने पहले से कर लेते हैं, कि मशीन कहा से ले और कैसे फाइनेंस कराये.उसी तरह हम भी पिछले काफी समय से मेहनत कर रहे थे. हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि हम 1 दिन में 5 हार्वेस्टर किसान भाईयों को डिलीवर करके अच्छा महसूस कर रहे हैं.



§ֆ:ऐस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ जो एमओयू साइन किया है, किसानों के लिए ये कैसे लाभकारी रहेगा ?

§ֆ:भारत सरकार की मदद से ऐस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक मिलकर इसकी शुरुआत की है। इस प्रोग्राम की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत किसानों को पहले के मुकाबले काफी कम ब्याज देना होगा। इस योजना के अंदर जो हमारे ग्राहक हैं, उन्हें 9 प्रतिशत पर ब्याज देना होगा, लेकिन अगर वो ग्राहक सही समय पर ब्याज देते हैं तो उन्हें 3 प्रतिशत की छूट पर लोन की सुविधा मिलेगी। खासतौर पर यूपी के लिए इस योजना में 3 प्रतिशत और छूट को बढ़ाया गया है। इस योजना को बेहतर बनाने के लिए हमने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर किसानों को इस योजना के बारे में समझाने की कोशिश की है।

§ֆ:फाइनेंस सुविधा के लिए किसानों को किसी तरह की परेशानी होती है ?


§ֆ:शुरुआत में तो थोड़ी बहुत परेशानी सभी चीजों में होती है. इसके शुरूआती चरण में थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा. हमने इस योजना की शुरुआत अक्टूबर से की थी. किसानों को फाइनेंस की सुविधा एग्रीकल्चर ब्रांच से उपलब्ध होती है. अब आसानी से यह फाइनेंस सुविधा किसानों के लिए उपलब्ध है. शुरुआत में इसको किसानों को समझाने में थोडा समय लगा. इसमें एसबीआई ने हमारी काफी मदद की. इसी के साथ ही इस प्रक्रिया को काफी सरल बनाया. इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नही होती है.


§ֆ:ऐस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस साझा फाइनेंस योजना का लाभ किसानों को कब तक मिलेगा ?


§ֆ:मै बताना चाहूँगा यह एक ओपन एमओयू है. जब तक सरकार द्वारा एग्री इन्फ्रा फण्ड चल रहा है इसी के तहत इस योजना को किसानों के लिए लागू किया गया है. मै बताना चाहूँगा कि यह तो बस एक शुरुआत है. हम इस फाइनेंस सुविधा को किसानों के लिए अलग अलग राज्यों में भी लेकर जायेंगे. यह लम्बे समय तक चलेगी और हमारा प्रयास है कि हम किसानों इस योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित करें.


§ֆ:
किसानों को आप क्या कहना चाहेंगे ?


§ֆ:मै किसान भाईयों को कहना चाहूँगा कि ऐस के सभी उत्पाद उच्च गुणवत्ता से तैयार किए जाते हैं. किसानों को ऐस के उत्पाद अवश्य उपयोग करने चाहिए.सभी उत्पादों को उच्च गुणवत्ता मानको के साथ तैयार किया जाता है तभी उनको बाजार में लाया जाता है. खासकर हार्वेस्टर किसानों के लिए कमाई का एक बेहतरीन सोर्स है.


§देश में कृषि क्षेत्र का स्वरूप बहुत बदला है। तकनिकी से कृषि के क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए हैं, इस दौरान सबसे अधिक प्रचलन बढ़ा कृषि मशीनरी का जिसके चलते एक और कृषि क्रांति की शुरुआत हुई। कृषि मशीनीकरण से कृषि क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं. जानी-मानी कृषि यन्त्र निर्माता कंपनी ।ब्म् किसानों को उच्च तकनीक वाले हार्वेस्टर उपलब्ध करा रही है.इसके लिए कंपनी ने एक मेगा डिलीवरी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें फसल क्रांति की टीम ने ऐस (।ब्म्) के सीओओ अशोक अनंथरमण से बात की पेश है उनसे बातचीत के कुछ मुख्य अंश .

Previous Post

जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया

Next Post

आईसीएआर-सीसीआरआई ने महाधन एग्रीटेक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Next Post
आईसीएआर-सीसीआरआई ने महाधन एग्रीटेक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आईसीएआर-सीसीआरआई ने महाधन एग्रीटेक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Recent Posts

  • बेंगलुरु में खगोल विज्ञान को नई उड़ान, 75 करोड़ की अत्याधुनिक इमारत का शिलान्यास
  • जम्मू-कश्मीर को 8000 करोड़ की विकास सौगात: सड़कों, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज
  • बिहार को मिला बड़ा औद्योगिक बूस्ट, बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र और 4 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन
  • लू से बचाव के लिए केंद्र सरकार अलर्ट: श्रमिकों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी
  • नई दिल्ली में जुटे वैश्विक विशेषज्ञ, भू-स्थानिक तकनीक से मजबूत होगा भूमि शासन और विकास मॉडल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.