• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result

गैस बुकिंग पर टाइम लॉक! सुबह 5–7 और रात 8–12 बजे ही होगी बुकिंग, सर्वर फेल से उपभोक्ता परेशान

Fiza by Fiza
March 12, 2026
in Uncategorized
0
गैस बुकिंग पर टाइम लॉक! सुबह 5–7 और रात 8–12 बजे ही होगी बुकिंग, सर्वर फेल से उपभोक्ता परेशान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। गैस एजेंसियों पर लगे नोटिस के अनुसार अब एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग सीमित समय में ही की जा सकेगी। उपभोक्ता सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 12 बजे तक ही फोन के जरिए सिलिंडर बुक करा सकेंगे। यानी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे तक बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

इस व्यवस्था के तहत बुकिंग भी सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं की होगी जिन्हें पिछले सिलिंडर की डिलीवरी लिए 25 दिन से अधिक समय हो चुका है। गैस एजेंसियों पर लगाए गए इस नोटिस के बाद उपभोक्ताओं में असमंजस और चिंता की स्थिति बन गई है।

दरअसल, होली के बाद से ही गैस बुकिंग को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियां आमतौर पर रजिस्टर्ड कॉल के माध्यम से उपभोक्ताओं की बुकिंग करती हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से सर्वर फेल होने की समस्या सामने आ रही है। इसके कारण उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं।

बुकिंग नहीं होने से स्थिति यह हो गई है कि कई उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर सीधे एजेंसी और गोदाम तक पहुंच रहे हैं। हालांकि वहां भी उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सिलिंडर के लिए भटकते नजर आए। कई लोगों ने बताया कि लगातार कोशिश करने के बावजूद फोन से बुकिंग नहीं हो पा रही है।

अब बुकिंग का समय निर्धारित किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि सीमित समय में ही बुकिंग की अनुमति होने से कॉल का दबाव और बढ़ेगा, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार के अनुसार गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कई लोग जरूरत से ज्यादा और बार-बार बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण सर्वर पर दबाव बढ़ रहा है और सिस्टम प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक बुकिंग से बचें और जरूरत के अनुसार ही सिलिंडर बुक कराएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।

यदि किसी उपभोक्ता को गैस नहीं मिलती है या बुकिंग से संबंधित समस्या आती है, तो वे ग्राहक सेवा नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इंडेन और एचपी गैस के उपभोक्ता 18002333555 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि भारत गैस के उपभोक्ता 1800224344 टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Previous Post

बिहार में मीठी क्रांति की तैयारी: 144 प्रखंडों में शहद समितियां, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम और बड़ा बाजार

Next Post

Kerala के युवा बदल रहे Modern Farming की तस्वीर

Next Post
Kerala के युवा बदल रहे Modern Farming की तस्वीर

Kerala के युवा बदल रहे Modern Farming की तस्वीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “एशिया पर ‘अल नीनो’ का साया: गर्मी, सूखा और महंगाई का ट्रिपल अटैक!”
  • गेहूं बेचने में अब नहीं होगी दिक्कत! एमपी सरकार ने बढ़ाई स्लॉट बुकिंग की तारीख, किसानों को बड़ी राहत
  • किसानों से लेकर बच्चों तक पर फोकस: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, 2442 करोड़ का दलहन मिशन मंजूर
  • व्हाइट रेवोल्यूशन-2: डेयरी सेक्टर में नई क्रांति, पशुपालकों की आय बढ़ाने का बड़ा प्लान
  • खरीफ में हरी खाद पर योगी सरकार का फोकस: ढैंचा से बढ़ेगी पैदावार, घटेगी लागत

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.