• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

Sugarcane Farming: पश्चिमी यूपी में गन्ना उत्पादन में गिरावट पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने ICAR को लिखा पत्र

MP Dr Rajkumar Sangwan writes to ICAR on decline in sugarcane production in western UP

Fiza by Fiza
June 8, 2026
in कृषि समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़
0
Sugarcane Farming

Sugarcane Farming

0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sugarcane Farming: बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. राजवीर सिंह को पत्र लिखकर इस विषय में तत्काल वैज्ञानिक अध्ययन एवं प्रभावी कार्यवाही का अनुरोध किया है। सांसद डॉ. सांगवान ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विगत कुछ वर्षों से प्रदेश, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में चिंताजनक गिरावट देखी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि इस गिरावट के वास्तविक कारणों की वैज्ञानिक जांच अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसानों को सही जानकारी एवं समाधान उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया है कि कृषि विज्ञान केंद्र, बागपत स्थित गन्ना उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence on Sugarcane) के माध्यम से शोध एवं प्रसार कार्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए गन्ना वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए गन्ना उत्पादन में गिरावट के कारणों का विस्तृत अध्ययन कराया जाए तथा अनुसंधान आधारित समाधान विकसित किए जाएं।

 

सांसद ने यह भी कहा कि डॉ. विकास कुमार के निर्देशन में किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, किसान गोष्ठियां, खेत दिवस, जागरूकता अभियान एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जाए। साथ ही गन्ना विभाग एवं चीनी मिलों के सहयोग से नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाएं। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा भी डॉ विकास कुमार को निर्देशित किया जा चुका है। डॉ. सांगवान का कहाना है कि वैज्ञानिक हस्तक्षेप, आधुनिक कृषि तकनीकों के विस्तार तथा किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान से न केवल गन्ना उत्पादन में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा, बल्कि प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित होगी। तथा जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों गन्ना उत्पादक किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Tags: ICARKVK BaghpatSugarcane FarmingSugarcane ProductionUttar Pradesh Agricultureकिसान प्रशिक्षणकृषि विज्ञान केंद्रकृषि समाचारगन्ना उत्पादकतागन्ना उत्पादनगन्ना किसानगन्ना खेतीपश्चिमी उत्तर प्रदेशबागपत समाचारराजकुमार सांगवान
Previous Post

Haryana Government Scheme: हरियाणा में प्राकृतिक खेती को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, किसानों को 5 साल तक मिलेगी ₹10,000 प्रति एकड़ सहायता

Next Post

विकसित भारत-2047 के विजन पर मंथन करेगा सीपीए जोन-II सम्मेलन, 8 जून को चंडीगढ़ में करेंगे उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Next Post
विकसित भारत-2047 के विजन पर मंथन करेगा सीपीए जोन-II सम्मेलन, 8 जून को चंडीगढ़ में करेंगे उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

विकसित भारत-2047 के विजन पर मंथन करेगा सीपीए जोन-II सम्मेलन, 8 जून को चंडीगढ़ में करेंगे उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आंध्र प्रदेश में फर्टिलाइज़र वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल, APAIMS ऐप से मिलेगी यूरिया और DAP
  • बिहार में आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, धान की सीधी बुवाई और नई तकनीकों को गांव-गांव पहुंचाएगा कृषि विभाग
  • संतकबीरनगर में बीज और खाद की दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 नमूने जांच के लिए भेजे गए
  • महिला किसानों की तकदीर बदल रही नमो ड्रोन दीदी योजना, तकनीक के साथ आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
  • हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में 2,000 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती परियोजना शुरू करने की घोषणा की

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.