ֆ:यह दावा ऐसे दिन आया है जब किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली तक पैदल मार्च करने की योजना बना रहे हैं।
चौहान ने सदन को बताया, “मैं आपके माध्यम से सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों की सभी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह मोदी सरकार है और मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी है।”
उन्होंने कहा, “जब दूसरी तरफ के हमारे मित्र सत्ता में थे, तो उन्होंने रिकॉर्ड पर कहा था कि वे एम एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं कर सकते, खासकर उपज की लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने की बात। मेरे पास रिकॉर्ड है।”
उन्होंने अपने दावे के समर्थन में पूर्व कृषि राज्य मंत्री कांतिलाल भूरिया, कृषि मंत्री शरद पवार और के वी थॉमस का हवाला दिया। उनकी टिप्पणी के बाद, अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने उनसे अपने दावे को प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने को कहा, जिस पर चौहान सहमत हो गए।
मंत्री ने दावा किया, “उन्होंने कभी किसानों का सम्मान नहीं किया और न ही किसानों की लाभकारी कीमतों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया।
मैं आपके माध्यम से सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि 2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना करने का निर्णय लिया है।”
..
§केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी कृषि उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। उन्होंने किसानों को एमएसपी के मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह आश्वासन दिया।

