֍:जानें क्या है खासियत?§ֆ:सरकार द्वारा बिक्री के लिए जारी की गई ये शकरकंद की किस्म अपने आप में खास है. इस किस्म को बोने के बाद जल्द ही उपज देनी शुरु कर देती है. इसकी चौड़ी पत्तियां होती हैं. वहीं इसके कंद आकार में छोटे और गुलाबी होते हैं. इस कंद में 33 फीसदी शुष्क पदार्थ, 20 फीसदी स्टार्च और 2.9 फीसदी चीनी होती है.§֍:ऐसे खरीदें बेल§ֆ:राष्ट्रीय बीज निगम किसानों को बेल खरीदने के लिए ऑनलाइन शकरकंद उपलब्ध करा रही है. इस बेल को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं. इसके 500 ग्राम के पैकेट के बीज फिलहाल 35 फीसदी की छूट के साथ 1562 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएंगे. §֍:कैसे करें शकरकंद की खेती?§ֆ:शकरकंद की खेती करने के लिए 170 से 200 क्विंटल सड़ी गोबर खाद प्रति हेक्टेयर की दर से खेत में डाल दें. इसके बाद खेत में अच्छे से दो-तीन बार जुताई करें. अंतिम जुताई रोटावेटर से करके खेत की मिट्टी को भुरभुरा और हवादार बना लें. उसके बाद शकरकंद के बेल की बुवाई करें. साथ ही इसकी बुवाई आप अपने बगीचे में भी कर सकते हैं.§ֆ:
§भारत में सर्दियों के मौसम के आते ही मूली, गाजर, पालक, शकरकंद जैसी कई सब्जियों की आवक और खेती शुरु हो जाती है. इसी बीच शकरकंद की खेती करने के लिए भारतीय बीज निगम किसानों को उन्नत किस्म वाली बेल उपलब्ध करा रही है. इसे जून से अगस्त के बीच बोया जाता है. लेकिन ये ऐसी किस्म है जिसे किसी भी समय बो सकते हैं. ऐसे में शकरकंद की ज्यादा पैदावार के लिए उसकी बेल का बेस्ट क्वालिटी का होना जरूरी है.शकरकंद (श्री भद्रा किस्म) की बेल @ONDC_Official प्लेटफॉर्म पर NSC के ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करें और अपने बगीचे मे स्वादिष्ट शकरकंद उगायें|
— National Seeds Corp. (@NSCLIMITED) December 5, 2024
ऑर्डर करें@ https://t.co/72rixRVoNm या QR कोड स्कैन करें| #NationalSeedsCorpLtd @AgriGoI @ChouhanShivraj @mpbhagirathbjp @mkaurdwivedi pic.twitter.com/TIlLbRQTuj

